Korba Crime News : मासूम के साथ पड़ोसी ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, झाड़ियों के पीछे दबोचकर मिटाई अपनी हवस, फिर….

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी, जो पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है, को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है।

Korba Crime News : मासूम के साथ पड़ोसी ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, झाड़ियों के पीछे दबोचकर मिटाई अपनी हवस, फिर….

Korba Crime News / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: February 5, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: February 5, 2026 10:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना
  • पड़ोसी युवक ने बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पीड़िता का इलाज अस्पताल में जारी

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पीड़िता का अस्पताल में उपचार जारी है।

Korba Crime News बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। आरोपी मासूम का पड़ोसी था और उसका घर आना-जाना लगा रहता था। ( Chhattisgarh Crime Updates )घटना के दिन आरोपी ने मासूम को लकड़ी बिनने के बहाने अपने साथ सुनसान इलाके में चलने को कहा। बच्ची उस पर भरोसा कर साथ चली गई। आरोपी मौका देखते ही उसे झाड़ियों के पीछे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Korba Crime News पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना के बाद बदहवास हालत में पीड़िता अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई। ( Chhattisgarh Police News )मामले की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत बांगो थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घेराबंदी की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.