NHM Employee Protest: हाथों में ‘नियमितीकरण’ की मेहंदी, तीजा व्रत के दिन NHM महिला कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने कह दी ये बड़ी बात

NHM Employee Protest: हाथों में ‘नियमितीकरण’ की मेहंदी, तीजा व्रत के दिन NHM महिला कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने कह दी ये बड़ी बात

NHM Employee Protest: हाथों में ‘नियमितीकरण’ की मेहंदी, तीजा व्रत के दिन NHM महिला कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने कह दी ये बड़ी बात

NHM Employee Protest/Image source: IBC24


Reported By: Satish gupta,
Modified Date: August 26, 2025 / 07:39 pm IST
Published Date: August 26, 2025 5:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NHM महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन,
  • हाथों में मेहंदी और मांगों के लिए आवाज़,
  • हथेली पर ‘नियमितीकरण’ लिख किया विरोध,

कोरिया: Koriya News: कोरिया ज़िले में आज तीजा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 24 घंटे के इस कठिन व्रत के बावजूद NHM कर्मचारी संघ से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। NHM Employee Protest

Read More : होटल के कमरे में अश्लील वीडियो कांड, हिडन कैमरों से लड़का-लड़की के प्राइवेट मोमेंट करते थे रिकॉर्ड, फिर… इंजीनियरिंग छात्रा का बॉयफ्रेंड संग गंदा प्लान

NHM Employee Protest: हाथों में मेहंदी लगाकर और हथेली पर नियमितीकरण लिखवाकर ये महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि व्रत तो उन्होंने रखा है लेकिन तीज मनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं इस बात का उन्हें दुख है। उनका कहना है कि वे बंधुआ मज़दूरों की तरह काम कर रही हैं। इस प्रदर्शन की एक और बड़ी बात यह रही कि पांच पुरुष कर्मचारियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री के नाम एक मांग पत्र लिखा।

Read More : प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बहार, 2.50 लाख पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

NHM Employee Protest: कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री की मोदी की गारंटी में किए गए वादों को याद दिलाते हुए उन्हें पूरा करने की मांग की। यह आंदोलन नौ दिनों से चल रहा है जिसमें गाना गाकर और नाचकर भी प्रदर्शन किया जा रहा है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।