BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Lormi Jaitkham Fire News: जैतखाम आगजनी के बाद बड़ा फैसला! झझपुरी गांव में नए जैतखाम की स्थापना शुरू, डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Lormi Jaitkham Fire News: जैतखाम आगजनी के बाद बड़ा फैसला! झझपुरी गांव में नए जैतखाम की स्थापना शुरू, डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Lormi Jaitkham Fire News

Lormi Jaitkham Fire News

tikesh Kumar
Published: 18 Jan 2026 | 5:18 pmModified: 18 Jan 2026 | 5:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. झझपुरी गांव जैतखाम अग्निकांड मामला
  2. प्रशासन-समाज की सहमति से नए जैतखाम की स्थापना शुरू
  3. गांव में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
लोरमी: Lormi Jaitkham Fire News:  लोरमी के झझपुरी गांव में हुए जैतखाम अग्निकांड मामले के बाद अब हालात सामान्य करने की दिशा में प्रशासन और समाज की संयुक्त पहल सामने आई है। सतनामी समाज के प्रमुखों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद गांव में नए जैतखाम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर बीते कल से प्रशासन और सतनामी समाज के प्रमुखों के बीच तीन दौर की बैठक हुई, जिसके बाद समाज की मांग पर नए जैतखाम की स्थापना को लेकर सहमति बनी। सहमति के तुरंत बाद प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दीं। आज सुबह से समाज की ओर से विधि-विधान के साथ जैतखाम स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे पहले जैतखाम के लिए लाई गई लकड़ी का विधिवत पूजन किया गया, जिसके बाद उसे स्वरूप देने का कार्य प्रारंभ हुआ। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_LORMI_1801-LRM-JAITKHAAM-NF12.mp4"][/video] [video width="1080" height="1920" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_LORMI_1801-LRM-JAITKHAAM-NF2.mp4"][/video]

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम (Lormi News)

Lormi Jaitkham Fire News:  जैतखाम स्थल और पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जैतखाम के आसपास चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही गांव के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है, जहां आने-जाने वालों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार सुबह से ही मामले के संज्ञान में आने के बाद एसडीएम और एसडीओपी गांव में डेरा डाले हुए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। जैतखाम को आग लगाने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। [video width="1080" height="1920" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_LORMI_1801-LRM-JAITKHAAM-NF4.mp4"][/video] [video width="1080" height="1920" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_LORMI_1801-LRM-JAITKHAAM-NF10.mp4"][/video]

डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान  (Deputy CM Arun Saw statement)

Lormi Jaitkham Fire News:  गौरतलब है कि शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा सतनामी समाज के प्रतीक स्तंभ जैतखाम में आग लगा दी गई थी, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया था। डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने मामले पर कहा कि यह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समाज प्रमुखों से लगातार बातचीत जारी होने की बात कही। डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी। [video width="1080" height="1920" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_LORMI_1801-LRM-JAITKHAAM-NF3.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: लोरमी के झझपुरी गांव में सतनामी समाज के प्रतीक स्तंभ जैतखाम में आग लगने की घटना को जैतखाम अग्निकांड कहा जाता है, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया था और प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करने के लिए कदम उठाए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Lormi Jaitkham Fire Satnami community News

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm