Mahasamund News: चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 22 लाख से भी ज्यादा के सोने चांदी के जेवर किए जब्त

Mahasamund News: चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 22 लाख से भी ज्यादा के सोने चांदी के जेवर किए जब्त

Mahasamund News: चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 22 लाख से भी ज्यादा के सोने चांदी के जेवर किए जब्त

Mahasamund News

Modified Date: January 28, 2024 / 03:46 pm IST
Published Date: January 28, 2024 3:46 pm IST

महासमुंद।Mahasamund News: महासमुंद की सिघोडा पुलिस ने सोने-चांदी के सिल्ली व आभूषण का परिवहन कर रहे एक कार से 22 लाख 31 हजार 280 रुपये का 23.790 किलो चांदी का सिल्ली व 81 ग्राम सोने का आभूषण जब्त किया है। दरअसल सिघोडा पुलिस रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से आ रही ईकोस्पोर्ट कार क्रमांक CG 04 MS 6711 को रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे ,जो सोनपुर उड़ीसा से रायपुर जा रहे थे।

Read More: Delhi Kalkaji Mandir: कालकाजी मंदिर में हादसा, जागरण के दौरान मंच गिरने से मची भगदड़, हादसे में 1 मौत, 17 घायल 

Mahasamund News: पुलिस ने जब इनके वाहन के चेकिंग कि तो कार से 23.790 किलो चांदी की सिल्ली व 81 ग्राम सोने के आभूषण मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से सोने- चांदी के वैध दस्तावेज मांगे तो दोनो के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे । पुलिस ने सोने- चांदी को धारा 102 जा फौ के तहत जब्त कर आगे की जांच के लिए डीआरआई को सौंप दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने पिछले एक माह में सोने – चांदी के परिवहन मामले में ये तीसरी कार्रवाई की है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में