BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahasamund News: इस नगर पंचायत का अध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी का आरोप, समर्थकों ने किया थाने का घेराव

Mahasamund News: अध्यक्ष को उनके घर से पुलिस द्वारा हिरासत मे लिये जाने के बाद उनके समर्थको ने थाना को घेर लिया और जमकर नारे बाजी की और नगर को …

Mahasamund News: इस नगर पंचायत का अध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी का आरोप, समर्थकों ने किया थाने का घेराव
Dr.Anil Shukla
Published: 30 Aug 2025 | 3:59 pmModified: 30 Aug 2025 | 4:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. छेड़छाड़ किये जाने की लिखित शिकायत
  2. भाजपा से बगावत कर लड़े थे निर्दलीय चुनाव 
  3. अवैध शराब व देह व्यापार की शिकायत दूसरा मामला

महासमुंद: Mahasamund News, महासमुंद जिले के तुमगांव पुलिस ने नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कांत साहू को उनके घर से सुबह - सुबह हिरासत में लेकर थाना लाई। अध्यक्ष को उनके घर से पुलिस द्वारा हिरासत मे लिये जाने के बाद उनके समर्थको ने थाना को घेर लिया और जमकर नारे बाजी की और नगर को बंद करा दिया।

छेड़छाड़ किये जाने की लिखित शिकायत

अध्यक्ष की पत्नी ने बताया कि सुबह सुबह पुलिस आई और उन्हे जबरदस्ती हिरासत में लेकर चली गयी। पूछने पर बताया कि छेड़खानी का आरोप है। अध्यक्ष ने 29 अगस्त को तुमगांव मे अवैध शराब एवं देह व्यापार धंधे को बंद करने के लिए आवेदन दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि प्रार्थिया महिला ने बलराम कांत साहू द्वारा छेड़छाड़ किये जाने की लिखित शिकायत थाने में की है।

read more: Rahul Dravid Resigns: दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, एक सीजन बाद हेड कोच से दिया इस्तीफा 

शिकायत के आधार पर आज सुबह बलराम कांत साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और महिला की शिकायत पर इनके विरुद्ध बी एन एस की धारा 351(3) , 296, 74 , 75(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अवैध शराब व देह व्यापार की शिकायत दूसरा मामला है जिसकी भी जांच की जायेगी।

भाजपा से बगावत कर लड़े थे निर्दलीय चुनाव

गौरतलब है कि तुमगांव पुलिस ने नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कांत साहू से पूछताछ के बाद डाक्टरी मुलाहिजा कराया और उन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बलराम कांत साहू भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े थे और विजयी हुए थे। उसके बाद से ही वह चर्चा में बने हुए हैं।

read more:  Karnataka Crime News: 9वीं की छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट में दिया बच्ची को जन्म.. आरोपी समेत हॉस्टल वार्डन, प्रिंसिपल पर भी मामला दर्ज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: The president of tumgaon Nagar Panchayat was arrested, accused of displacing a woman, his bail was approved

शहर की खबरें

महासमुंद

और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm