Chhattisagarh ACB Raid Action: छत्तीसगढ़ में इस नगर पालिका का CMO हिरासत में.. अकाउंटेंट भी चढ़ा ACB के हत्थे, जानें क्या है आरोप

Ads

Chhattisagarh ACB Raid Action: मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में ACB छापे में CMO और अकाउंटेंट गिरफ्तार, ठेकेदार से 33 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप।

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 05:30 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 05:30 PM IST

Chhattisagarh Latest ACB Raid Action || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • मनेंद्रगढ़ CMO और अकाउंटेंट ACB हिरासत में
  • 33 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप
  • स्थानीय ACB ने की रंगे हाथ गिरफ्तारी

मनेंद्रगढ़: ACB टीम ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद में छापा मारकर भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की। (Chhattisagarh Latest ACB Raid Action) टीम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) इसहाक खान को उनके घर से और लेखापाल सुशील को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर 33 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया। यह कार्रवाई स्थानीय अंबिकापुर ACB की टीम ने की। बताया जा रहा है कि, CMO और लेखापाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी लाभ के लिए ठेकेदार से पैसे मांगे थे।

इसकी शिकायत पीड़ित ने ACB से की थे, जिसके बाद अफसरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ACB ने ट्रैप प्लानिंग शुरू की। (Chhattisagarh Latest ACB Raid Action) गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए ACB टीम अपने साथ ले गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

यह भी पढ़ें:-

मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री

टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Q1: मनेंद्रगढ़ CMO और अकाउंटेंट को क्यों गिरफ्तार किया गया?

A1: दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत ली।

Q2: ACB ने गिरफ्तारी कैसे की?

A2: पीड़ित की शिकायत के बाद ACB ने ट्रैप प्लानिंग कर रंगे हाथ पकड़ा।

Q3: अब आगे क्या कार्रवाई होगी?

A3: अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच के लिए ACB टीम ले गई।