Bhupesh Baghel On Naxal Attack: ‘जवानों की शहादत को कोटि-कोटि सलाम’, बीजापुर नक्सल हमले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया
Bhupesh Baghel On Naxal Attack: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है। बीजापुर के कुटरू में

Bhupesh Baghel On Naxal Attack / Image Credit : Bhupesh Baghel X Handle and IBC24
बीजापुर: Bhupesh Baghel On Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में बसे बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने कुटरू मार्ग में जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है। इस नक्सल वारदात में 8 जवान और एक वाहन चालक समेत 9 लोग शहीद हो गए हैं और 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। IG बस्तर रेंज सुंदर राज पी. ने इस घटना की पुष्टि की है। वहीं दंतेवाड़ा से घटनास्थल के लिए अतिरिक्त फ़ोर्स को रवाना कर दिया गया है।
8 जवान समेत 9 शहीद
Bijapur Naxal Attack: मिली जानकारी के अनुसार घटना बेदरे के अम्बेली नाला के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस नक्सल वारदात में 8 जवान और एक वाहन चालक समेत 9 लोग शहीद हो गए हैं और 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शहीद होने वाले और घायल होने वाले सभी जवान DRG दंतेवाड़ा के हैं। बताया गया कि डीआरजी जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी और करीब दो दिन के ऑपरेशन के बाद जवानों की टीम कैंप वापस लौट रही थी। इसी दौरान नक्सलियों जवानों की टीम को उड़ा दिया है। बीजापुर में हुए नक्सल हमले पर सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान सामने आए हैं।
जवानों को शाहदत को कोटि-कोटि सलाम : पूर्व सीएम भूपेश बघेल
Bhupesh Baghel On Naxal Attack: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है। बीजापुर के कुटरू में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया है। इस दुखद घटना में हमारे 8 जवान और एक वाहन चालक के शहीद होने की सूचना है। हम सब शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि सलाम करते हैं। लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।
बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है.
बीजापुर के कुटरू में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया है. इस दुखद घटना में हमारे 8 जवान और एक वाहन चालक के शहीद होने की सूचना है.
हम सब शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 6, 2025
सीएम साय ने कही ये बात
Bhupesh Baghel On Naxal Attack: बीजापुर में हुए नक्सल हमले पर सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम साय ने कहा कि, बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है।मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
सीएम साय ने आगे कहा कि, नक्सलियों को लगातार भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। सरकार और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की रणनीतियां पूरी मजबूती से लागू की जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने भरोसा जताया कि 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
सीएम विष्णु देव साय ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और बेहतर रणनीति के कारण पहले की तुलना में अब कम हानि हो रही है। सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है, और वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 6, 2025
सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है रमन सिंह
Bhupesh Baghel On Naxal Attack: वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि, “नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं… छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है उसे और तेज करेगी। सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है, इनके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई जारी रहेगी।”
#WATCH राजनंदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, "नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं... छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है उसे और तेज करेगी। सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है,… pic.twitter.com/BB0JXHVu2s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2025
बीजापुर नक्सली हमले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान से जुड़ी बड़ी बातें
1. बीजापुर नक्सली हमले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान क्या है?
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर इस हमले को दुखद बताया है और शहीद जवानों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी को इस दुखद घटना के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।
2. इस नक्सली हमले में कितने जवान शहीद हुए हैं?
बीजापुर में हुए इस नक्सली हमले में 8 जवान और एक वाहन चालक समेत कुल 9 लोग शहीद हो गए हैं।
3. इस हमले में घायल जवानों की संख्या कितनी है?
इस नक्सली हमले में 6 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
4. नक्सली हमले के बाद सरकार का क्या रुख है?
छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की बात की है और मुख्यमंत्री ने कहा है कि नक्सलवाद को 2026 तक समाप्त करने का विश्वास जताया है।
5. क्या इस नक्सली हमले के बाद सुरक्षा बलों का मनोबल प्रभावित हुआ है?
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों का मनोबल ऊँचा है और वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
https://www.youtube.com/live/lru8wYKwA8g?si=kYtl3YLOcwm0RH8o
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 'Many salutes to the martyrdom of the soldiers', former CM Bhupesh Baghel reacted to the Bijapur Naxal attack
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm