रायपुर में तारकोल फैक्टरी में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं

रायपुर में तारकोल फैक्टरी में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं

रायपुर में तारकोल फैक्टरी में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 7, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:28 pm IST

रायपुर, सात फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भानपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक तारकोल कारखाने में शनिवार को भीषण आग लग गई। कारखाने से उठता घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

रायपुर के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि आग अपराह्न करीब 12:30 बजे लगी और तेल की मौजूदगी के कारण तेजी से फैल गई, जिससे आसपास रखे सामान भी आग की चपेट में आ गए।

जिला अग्निशमन अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के माध्यम से सूचना मिलते ही 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि शाम करीब छह बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर राज्य आपदा मोचन बल, दमकल विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रहीं।

उन्होंने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में