India New Zealand Agreement: आतंकवाद के खिलाफ होगी कार्रवाई, होगा टैक्‍स फ्री व्‍यापार.. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए 10 बड़े समझौते, जानिए किस देश को होगा कितना फायदा

आतंकवाद के खिलाफ होगी कार्रवाई, होगा टैक्‍स फ्री व्‍यापार.. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए 10 बड़े समझौते, India New Zealand Agreement: Both Countries Seal 10 Agreements

India New Zealand Agreement: आतंकवाद के खिलाफ होगी कार्रवाई, होगा टैक्‍स फ्री व्‍यापार.. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए 10 बड़े समझौते, जानिए किस देश को होगा कितना फायदा

India New Zealand Agreement. Image Source- ANI

Modified Date: July 11, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: July 11, 2026 6:10 pm IST

नई दिल्ली/ऑकलैंड। India New Zealand Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने वाले कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में 10 प्रमुख समझौते और 18 बड़े फैसले लिए गए, जिनका उद्देश्य व्यापार, रक्षा, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, खेल और डिजिटल भुगतान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना है।

India New Zealand Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच ऑकलैंड में हुई द्विपक्षीय बैठक में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रिकॉर्ड नौ महीने में इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। समझौते के तहत वर्ष 2030 तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत से न्यूजीलैंड को केमिकल्स, प्रोसेस्ड फूड, कृषि उत्पाद और अन्य वस्तुओं का निर्यात बढ़ेगा, जबकि न्यूजीलैंड से कीवी, अन्य फल तथा क्रिटिकल मिनरल्स सहित कई उत्पाद भारतीय बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

भारत-न्यूजीलैंड समझौते की 10 बड़ी बातें

  1. 2030 तक व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य
    दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।
  2. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) लागू
    रिकॉर्ड नौ महीने में FTA पर सहमति बनी। इसके तहत अधिकांश वस्तुओं के आयात-निर्यात पर शून्य या बेहद कम सीमा शुल्क लगेगा।
  3. 1.72 लाख करोड़ रुपये का निवेश
    न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर (करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये) का निवेश भारत में करेगा।
  4. रक्षा और समुद्री सुरक्षा में सहयोग
    दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास, समुद्री निगरानी, आपदा राहत और नौसैनिक डेटा साझा करेंगे। सेनाएं जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे को लॉजिस्टिक सहायता भी देंगी।
  5. आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त मोर्चा
    आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाया जाएगा तथा खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।
  6. कृषि, डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा
    नई तकनीक और विशेषज्ञता साझा की जाएगी, जिससे किसानों, डेयरी क्षेत्र और खाद्य सुरक्षा को लाभ मिलेगा।
  7. पर्यटन और शिक्षा में सहयोग
    दोनों देश आवागमन को आसान बनाएंगे और पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति तथा रोजगार के नए अवसर विकसित करेंगे।
  8. खेल क्षेत्र में साझेदारी
    हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन में सहयोग बढ़ेगा। रग्बी, रोइंग, एथलेटिक्स और गोल्फ जैसे खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
  9. फूड टेक्नोलॉजी और कीवी एक्शन प्लान
    खाद्य सुरक्षा, फूड टेक्नोलॉजी और कीवी फल के उत्पादन एवं व्यापार को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
  10. UPI से जुड़ेगा न्यूजीलैंड का पेमेंट सिस्टम
    भारत के UPI को न्यूजीलैंड के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जोड़ने पर सहमति बनी, जिससे दोनों देशों के बीच डिजिटल भुगतान और आसान होगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।