TS Singh Deo CG New PCC Chief? पीसीसी चीफ बनाने की मांग पर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, कहा- ‘…नहीं रोक पाते मन की बात’ रह गए थे ढाई साल के सीएम बनते-बनते

TS Singh Deo CG New PCC Chief? पीसीसी चीफ बनाने की मांग पर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, कहा- '...नहीं रोक पाते मन की बात' रह गए थे ढाई साल के सीएम बनते-बनते

TS Singh Deo CG New PCC Chief? पीसीसी चीफ बनाने की मांग पर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, कहा- ‘…नहीं रोक पाते मन की बात’ रह गए थे ढाई साल के सीएम बनते-बनते

TS Singh Deo CG New PCC Chief? पीसीसी चीफ बनाने की मांग पर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, कहा- '...नहीं रोक पाते मन की बात' रह गए थे ढाई साल के सीएम बनते-बनते / Image: AI Generated

Modified Date: July 11, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: July 11, 2026 2:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष (PCC Chief) बनाने की मांग
  • टीएस सिंहदेव ने कहा- प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा, इसका फैसला केवल कांग्रेस हाईकमान करेगा
  • सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी चर्चाएं तेज

अंबिकापुर: TS Singh Deo CG New PCC Chief? सत्ता से बाहर होने के बाद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी में कुछ ना कुछ ऐसा होते रहता है जो मीडिया की हेडलाइन बन जाती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है, जब सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें टीएस सिंहदेव को कांग्रेस की प्रदेश इकाई की कमान सौंपने की अपील की गई है। वहीं, इस मामले में अब टीएस सिंहदेव ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान टीएस सिंहदेव को ढाई साल का सीएम बनाए जाने को लेकर भी जमकर सियासत हुई थी।

टीएस सिंहदेव बनेंगे पीसीसी चीफ?

TS Singh Deo CG New PCC Chief? टीएस सिंहदेव ने पीसीसी चीफ बनाए जाने की मांग को लेकर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कोई कार्यकाल नहीं होता है। कौन क्या जिम्मेदारी निभाएगा ये हाई कमान तय करता है। बहुत सारे लोग अपने मन की बात रोक नहीं पाते, लेकिन इन सबसे परहेज करना चाहिए। इस तरह के पोस्ट स्थिति को गड़बड़ करते हैं।

सोशल मीडिया पर उठी मांग

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेज से वायरल हो रहा है। जिसमें टीएस सिंहदेव को कांग्रेस की प्रदेश इकाई की कमान सौंपने की अपील की गई है। इस पोस्ट को आदिबाबा फैंस क्लब सरगुजा के फेसबुक अकाउंट से की गई है। हालांकि कांग्रेस संगठन की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में लिखा है कि ‘जिसने हर परिस्थिति में संगठन का साथ निभाया, अब समय है उनके अनुभव को नई जिम्मेदारी देने का। टीएस बाबा के नेतृत्व में मजबूत कांग्रेस।’ इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रह गए थे ढाई साल सीएम बनते-बनते

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के गठन (2018) के समय भूपेश बघेल और टी. एस. सिंहदेव के बीच ‘ढाई-ढाई साल’ के मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं थीं, लेकिन सिंहदेव कभी मुख्यमंत्री नहीं बने। उन्हें बाद में 2023 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले छत्तीसगढ़ का पहला उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"