Datia Assembly By Election Narottam Mishra : टिकट कटने के बाद पहली बार बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा! समर्थकों से की भावुक अपील, चुनाव प्रचार को लेकर भी दिया बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई दुख नहीं है, समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की और स्पष्ट किया कि पार्टी कहेगी तो वे भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लेंगे।

Datia Assembly By Election Narottam Mishra : टिकट कटने के बाद पहली बार बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा! समर्थकों से की भावुक अपील, चुनाव प्रचार को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Datia Assembly By Election Narottam Mishra / Image Source : FILE

Modified Date: July 11, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: July 11, 2026 6:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टिकट कटने के बाद पहली बार नरोत्तम मिश्रा का बयान।
  • समर्थकों को दिया शांति और अनुशासन का संदेश।
  • आशुतोष तिवारी के चुनाव प्रचार को लेकर भी साफ किया अपना रुख।

भोपाल : Datia Assembly By Election Narottam Mishra :  दतिया विधानसभा  उप-चुनाव के लिए भाजपा से टिकट न मिलने के बाद  पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे हैं। टिकट कटने के बाद दतिया में उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों और नाराजगी के बीच नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। IBC 24 से खास बातचीत में उन्होंने अपने समर्थक कार्यकर्ताओं से धैर्य और संयम बनाए रखने की भावुक अपील की है।

बिल्कुल भी दुखी नहीं हैं नरोत्तम मिश्रा

टिकट कटने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब आपको पता चला, तभी मुझे भी इसके बारे में पता चला। उन्होंने साफ किया कि वे इस फैसले से बिल्कुल भी दुखी नहीं हैं और पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। टिकट की उम्मीद हर किसी को होती है, इसलिए जो भी होगा अच्छा ही होगा।

कार्यकर्ताओं से की अपील

Datia By Election Ticket Controversy दतिया में तोड़फोड़ और पथराव की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई कदम न उठाएं, अगर कोई बात रखनी भी है, तो पार्टी फोरम पर सही तरीके से अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारे अपने हैं, हम उन्हें समझा लेंगे और वे मान जाएंगे। नरोत्तम मिश्रा ने पूरी तरह स्पष्ट कर दिया कि उनकी किसी से भी कोई नाराजगी नहीं है।

आशुतोष तिवारी की बात पर कहीं बड़ी बात

दतिया से भाजपा के घोषित उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के वहां जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि यदि पार्टी चाहेगी तो वे आशुतोष तिवारी के चुनाव प्रचार में निश्चित रूप से शामिल होंगे और उनके नामांकन के दौरान भी जरूर मौजूद रहेंगे। पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, वे उसे पूरा करने के लिए तैयार हैं।

इन्हें भी पढ़ें:- 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.