भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज ने थामा कांग्रेस का दामन, खुद सीएम भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज ने थामा कांग्रेस का दामन, खुद सीएम भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता! Mordhwaj Sahu Left BJP and Join Congress

भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज ने थामा कांग्रेस का दामन, खुद सीएम भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 23, 2022 12:48 pm IST

दुर्गः Mordhwaj Sahu Join Congress मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा नेता और जिला पंचायतं सदस्य मोरध्वज साहू ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस की सदस्यता लेने पर सीएम भूपेश बघेल ने मोरध्वज साहू को बधाई दी है।

Read More: मूसलाधार बारिश के बाद लबालब हुआ ये बांध, खोले गए गेट, खुशनुमा हुआ नजारा 

Mordhwaj Sahu Join Congress मिली जानकारी के अनुसार मोरध्वज साहू लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी अब छोटे स्तर के नेताओं को ध्यान नहीं दे रही है।

Read More: ’भाभीजी घर पर है’ के दिग्गज एक्टर का निधन, क्रिकेट खेलने के दौरान गिर पड़े थे बेहोश होकर

बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भाजपा को एक के बाद एक कई बड़ी झटके लगे हैं। प्रदेश के बस्तर सहित कई क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

Read More: IPO में निवेश करनें का सुनहरा मौका! ये कंपनी निवेशकों को करवा सकती है मोटी कमाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"