Mungeli Laxmi Prasad Murder Case : शादी से लौटते वक्त अचानक भड़का युवक, और फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
मुंगेली जिले के बैतलपुर में बारात से लौटते समय हुए विवाद में लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सरगांव पुलिस ने मुख्य …

Mungeli Laxmi Prasad Murder Case
- बैतलपुर में बारात से लौटते समय हुए विवाद में लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की हत्या
- मुख्य आरोपी सुधीर केवट को गौरेला के चर्च के पास से गिरफ्तार किया गया
- पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला, हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद
मुंगेली: Mungeli Laxmi Prasad Murder Case छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बैतलपुर में हुए लक्ष्मी प्रसाद प्रधान हत्याकांड का सरगांव पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधीर केवट को गौरेला स्थित चर्च के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बारात से लौटते समय हुए विवाद के दौरान चाकू मारकर लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की हत्या कर दी थी। पुलिस ने गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Sargaon Police Station Action इस बात पर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना 8 मई की रात की है। मृतक के भाई और प्रार्थी रूपेश कुमार प्रधान ने 9 मई को सरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे अपने बड़े भाई लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के साथ बलराम यादव की बारात में ग्राम घुठिया गए थे। शादी समारोह में भोजन के बाद कुछ बाराती पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बैतलपुर के पास सड़क पर पिकअप वाहन के केबिन में बैठे सुधीर केवट और रवि वर्मा को लक्ष्मी प्रसाद प्रधान ने नीचे उतरने के लिए कहा। इस बात पर दोनों आरोपी नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
चाकू से लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के पेट में जानलेवा हमला
मारपीट के दौरान मुख्य आरोपी सुधीर केवट ने चाकू से लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के पेट में जानलेवा वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए सूरज कश्यप पर भी आरोपी ने बाएं हाथ की बगल में चाकू से हमला किया। प्रार्थी रूपेश कुमार प्रधान को भी रोकने के प्रयास में चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की मृत्यु हो गई। वहीं सूरज कश्यप का उपचार अभी भी जारी है।
CG Crime News पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
मामले में सरगांव थाने में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम लगातार पतासाजी, मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 20 वर्षीय मुख्य आरोपी सुधीर केवट, निवासी रतनपुर, को गौरेला के चर्च के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की पतासाजी जारी है।
इन्हें भी पढ़ें :
- PM Modi Netherlands Visit : सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर PM मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! नीदरलैंड दौरे में इन अहम मुद्दों पर बनी ऐतिहासिक सहमति
- Aaj Ka Rashifal : ग्रहों का महागोचर खोल देगा इन राशियों के लिए कुबेर का खजाना, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
- Aaj Ka Panchang 17 May 2026 : आज रविवार को बन रहा है बेहद खास संयोग, जानें किस समय भूलकर भी न करें शुभ काम
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Sargaon Police Solve Laxmi Prasad Pradhan Murder Case, Main Accused Sudhir Kevat Arrested
मुंगेली
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am