Aaj Ka Panchang 17 May 2026 : आज रविवार को बन रहा है बेहद खास संयोग, जानें किस समय भूलकर भी न करें शुभ काम

सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग देखना आवश्यक माना जाता है। आज यानी 17 मई 2026, रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज कई शुभ मुहूर्त जैसे अभिजीत और विजय मुहूर्त उपलब्ध हैं, जबकि राहुकाल जैसे अशुभ समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

Aaj Ka Panchang 17 May 2026 :  आज रविवार को बन रहा है बेहद खास संयोग, जानें किस समय भूलकर भी न करें शुभ काम

Aaj Ka Panchang 17 May 2026 / CREDIT : file

Modified Date: May 17, 2026 / 06:22 am IST
Published Date: May 17, 2026 6:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है
  • अभिजीत, विजय मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त जैसे शुभ समय उपलब्ध
  • राहुकाल और यमगंड जैसे अशुभ समय में सावधानी जरूरी

Aaj Ka Panchang : सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आज यानी 17 मई 2026, रविवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज के दिन अभिजीत और विजय मुहूर्त जैसे कई शुभ समय उपलब्ध रहेंगे, जो नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम माने जाते हैं। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ कार्यों में बाधाओं से बचने के लिए राहुकाल जैसे अशुभ समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इस दौरान शुरू किए गए कार्यों में विघ्न आने की आशंका रहती है।

सूर्योदय और चंद्रोदय

आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 6 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रोदय सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर और चंद्रास्त शाम 7 बजकर 58 मिनट पर होना है।  Aaj Ka Panchang 17 May 2026  प्रतिपदा तिथि आज रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी, लेकिन उदयातिथि के नियम के अनुसार आज पूरे दिन प्रतिपदा का ही मान रहेगा।

Today Panchang In Hindi आज के शुभ मुहूर्त

नक्षत्रों की बात करें तो कृत्तिका दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा, जबकि शोभन योग सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक था और अब अतिगंड योग लग चुका है। यदि आप आज किसी नए काम, व्यापार या मांगलिक कार्य की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:06 से 4:48 तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:50 से 12:45 तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2:34 से 3:28 तक, अमृत काल दोपहर 12:26 से 1:50 तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7:05 से 7:26 तक रहेगा।

अशुभ समय

इसके विपरीत, वर्जित और अशुभ समय में राहुकाल शाम 5:24 से 7:06 तक, यमगंड दोपहर 12:18 से 2:00 बजे तक, गुलिक काल दोपहर 3:42 से 5:24 तक और दुर्मुहूर्त शाम 5:17 से 6:12 तक रहेगा।17 मई 2026 का यह दिन सामान्य रूप से धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए काफी अनुकूल और फलदायी साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.