Naugai Triple Murder Case: नौगई ट्रिपल मर्डर में 3 और गिरफ्तार, जिंदा जलाए गए थे BJP नेता समेत इतने लोग, दहल उठा था पूरा इलाका

Naugai Triple Murder Case: कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Naugai Triple Murder Case: नौगई ट्रिपल मर्डर में 3 और गिरफ्तार, जिंदा जलाए गए थे BJP नेता समेत इतने लोग, दहल उठा था पूरा इलाका

Naugai Triple Murder Case/Photo Credit: AI

Modified Date: June 24, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: June 24, 2026 1:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नौगई तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • अब तक इस मामले में कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है
  • पुलिस का दावा है कि साजिश से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए जांच लगातार जारी है

कोरिया। Naugai Triple Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि हत्याकांड की साजिश और घटनाक्रम से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए जांच लगातार जारी है। पुलिस ने मामले में पहले नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी और मनीष त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने स्पष्ट किया है कि तिहरे हत्याकांड (Naugai Triple Murder Case) में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य और नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। साजिश, सहयोग और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है। जांच में नए तथ्यों के सामने आने की संभावना को देखते हुए आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

भाजपा नेता समेत 3 लोगों की गई थी हत्या

Naugai Triple Murder Case आपको बता दें कि नौगई तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नौगई में 16 जून 2026 को एक खौफनाक तिहरा हत्याकांड अंजाम दिया गया। इस घटना में रेत खनन के वर्चस्व और पीढ़ियों की पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत ठेकेदार नागेंद्र सिंह और शिक्षक वीरेंद्र सिंह की गाड़ी में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा था।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.