MP Phulo Devi Netam WhatsApp Hacked: छत्तीसगढ़ की इस सांसद का व्हाट्सएप हुआ हैक, करीबियों से की गई इस चीज की मांग, साइबर टीम ने शुरू की जांच

MP Phulo Devi Netam WhatsApp Hacked: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है।

MP Phulo Devi Netam WhatsApp Hacked: छत्तीसगढ़ की इस सांसद का व्हाट्सएप हुआ हैक, करीबियों से की गई इस चीज की मांग, साइबर टीम ने शुरू की जांच

MP Phulo Devi Netam WhatsApp Hacked/Image Credit: AI

Modified Date: September 23, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: September 23, 2026 8:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है।
  • हैकर ने “Can you help me” लिखते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी।
  • हैकर की ओर से अलग-अलग लोगों से 50 हजार से लेकर 56 हजार रुपये तक की डिमांड की जा रही है।

MP Phulo Devi Netam WhatsApp Hacked: केशकाल: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। व्हाट्सएप हैक करने के बाद हैकर ने सांसद के मोबाइल में सेव कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजकर “Can you help me” लिखते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी। हैकर की ओर से अलग-अलग लोगों से 50 हजार से लेकर 56 हजार रुपये तक की डिमांड की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही फूलों देवी नेताम ने तत्काल कोंडागांव पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद साइबर टीम सांसद से संपर्क कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हैकर की ओर से अभी भी लगातार पैसों की मांग की जा रही है इस तरह फुलोदेवी नेताम पार्सल स्कैंप का शिकार हुई। वहीं राज्य सभा सांसद ने सायबर अभियान को लेकर बड़ा बयान दी।

कैसे हैक हुआ व्हाट्सएप?

IBC24 से बातचीत में राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने बताया कि ऑनलाइन पार्सल आने की बात कहते हुए उनके पास एक कॉल आया था, जिसके बाद एक लड़का कुरियर छोड़ने आ रहा है उनका नम्बर डायल करने कहाँ गया। जिसके बाद डायल करते हुए तुरन्त हैंक हो गया, इसके बाद उनका मोबाइल और व्हाट्सएप हैक हो गया। (MP Phulo Devi Netam WhatsApp Hacked) सांसद ने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से यदि किसी भी तरह से पैसे की मांग की जाती है, तो किसी भी प्रकार का रिप्लाई न करें और पैसे ट्रांसफर न करें। आगे फूलोदेवी नेताम ने बताया कि व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी मिलने के बाद केरल समेत दूसरे राज्यों के सांसद भी उन्हें फोन कर जानकारी ले रहे हैं। सांसद ने बताया कि सांसद रंजीत रंजन, केरल की सांसद जेबी माथेर, शक्ति सिंह गोयल, दीपक बैज समेत कई लोगों के कॉल उनके पास आए हैं। वहीं IBC24 संवाददाता की ओर से भी मामले की जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया।

सायबर अभियान पर सांसद नेताम ने उठाए सवाल

MP Phulo Devi Netam WhatsApp Hacked: सांसद फूलों देवी नेताम ने साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाया है। उनका कहना है कि एक तरफ सांसद का व्हाट्सएप हैक हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूरे छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत देश में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यहां MP ही सुरक्षित नही है तो ऐसा आम जनता कहा सुरक्षित रहेगा, ऐसे में साइबर सुरक्षा को लेकर और अधिक सतर्कता की जरूरत है। फिलहाल कोंडागांव पुलिस की साइबर टीम सांसद फुलोदेवी नेताम के फरसगांव आवास पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है और व्हाट्सएप हैक करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.