New rules for Principals in Chhattisgarh: स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब परिजनों को नहीं होगी परीक्षा से पहले कोर्स अधूरा रह जाने की टेंशन

Ads

New rules for Principals in Chhattisgarh: स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब परिजनों को नहीं होगी परीक्षा से पहले कोर्स अधूरा रह जाने की टेंशन

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 10:04 AM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 10:30 AM IST

New rules for Principals in Chhattisgarh: स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब परिजनों को नहीं होगी परीक्षा से पहले कोर्स अधूरा रह जाने की टेंशन /image:IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • प्राचार्यों को रोजाना पढ़ानी होंगी 2 क्लास
  • प्राचार्य और कर्मचारी निर्धारित कक्ष में ही बैठेंगे
  • क्लासरूम में छात्रों की पढ़ाई और अध्यापन होगा

रायपुर। New rules for Principals in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी के बीच छात्रों के हित में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्यों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में दिशा-निर्देश (CG School New Guidelines) जारी किया गया है। अब सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल को रोजाना दो क्लास लेना (Principal Teaching 2 Classes) अनिवार्य होगा। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि प्राचार्य और स्टाफ स्कूल में निर्धारित कक्ष में बैठेंगे और क्लासरूम का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए किया जाएगा।

नया दिशा-निर्देश जारी (Chhattisgarh School Principal New Rules)

Chhattisgarh School Education Department छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ प्राचार्यों के पदीय कार्यों व दायित्वों के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जारी निर्देश में उल्लेख किया है कि स्कूलों में पदस्थ सभी प्राचार्य समस्त प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार प्राचार्यों के द्वारा न्यूनतम दो कालखंड अध्यापन प्रतिदिन कराया जाएगा।

New rules for Principals in Chhattisgarh जारी निर्देश के अनुसार विद्यालय भवन के ड्राइंग डिजाइन के अनुसार प्राचार्य, लिपिक, स्टाफ अपने निर्धारित कक्ष में ही बैठेंगे। इसी तरह विद्यालय में स्थित बड़े कक्षों का उपयोग छात्र-छात्राओं के अध्ययन व अध्यापन कार्य में किया जाएगा। CG School News Today

 

ये भी पढ़ें

प्राचार्यों के लिए नया आदेश क्या है?

सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को रोजाना न्यूनतम दो कालखंड पढ़ाना होगा।

यह फैसला क्यों लिया गया है?

स्कूलों में शिक्षकों की कमी के बीच छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

क्या प्राचार्य प्रशासनिक काम भी करेंगे?

हां, प्राचार्य प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों के साथ अध्यापन का कार्य भी करेंगे।

स्कूल के बड़े कमरों का उपयोग किसके लिए होगा?

बड़े कक्षों का उपयोग छात्र-छात्राओं के अध्ययन और अध्यापन कार्य के लिए किया जाएगा।