Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing: चलती फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, 40 यात्री थे सवार...बिलासपुर से दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान, जानें फिर आगे क्या हुआ... /image: Social Media Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing: चलती फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, 40 यात्री थे सवार...बिलासपुर से दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान, जानें फिर आगे क्या हुआ... /image: Social Media
बिलासपुर। Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रहे एलायंस एयर फ्लाइट (Alliance Air Flight) में उस समय हड़कंप मच गया जब फ्लाइट की बाएं इंजन में तकनीकी समस्या (Flight Engine Failure) आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है शुक्रवार को विमान के बाएं इंजन का आयल प्रेशर कम होने पर 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में क्रू समेत 40 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9I698 (Alliance Air Flight 9I698) ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 12:33 बजे उसने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
दिल्ली पहुंचने से पहले मेरठ के आसपास विमान के बाएं इंजन में आयल प्रेशर कम होने की तकनीकी समस्या सामने आई। पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing एलायंस एयर के प्रवक्ता के अनुसार विमान ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप एटीआर 72-600 था। आयल प्रेशर कम होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। विमान की तकनीकी जांच की जाएगी।
बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग#Chhattisgarh #Bilaspur #Flight #EmergencyLanding | Chhattisgarh | Bilaspur | Flight | Emergency Landing https://t.co/WN8d8ceZs5
— IBC24 News (@IBC24News) September 12, 2026
ये भी पढ़ें