Dhar School News: मासूम बच्चों के साथ ये कैसा मजाक? टॉयलेट में लग रही क्लास, तस्वीर वायरल होते ही मचा हड़कंप, जानें कहां का है ये शर्मशार करने वाला मामला

Ads

Dhar School News: मासूम बच्चों के साथ ये कैसा मजाक? टॉयलेट में लग रही क्लास, तस्वीर वायरल होते ही मचा हड़कंप, जानें कहां का है ये शर्मशार करने वाला मामला

  • Reported By: AMIT VARMA

    ,
  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 07:21 AM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 07:22 AM IST

Dhar School News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 22 बच्चों को टॉयलेट में बैठाकर पढ़ाया गया
  • छत गिरने के डर से बच्चों को शिफ्ट किया गया
  • शिक्षा व्यवस्था को बताया अमानवीय

धार: Dhar School News मध्यप्रदेश के धार जिले से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, कुक्षी विधानसभा के टाणा गांव में सरकारी स्कूल के मासूमों को शौचालय में बिठाकर पढ़ाया जा रहा था, तस्वीर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। (Children Studying in Toilet) 

शौचालय के अंदर बिठाकर पढ़ाया जा रहा

Dhar School News पूरा मामला धार के जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र ग्राम टाणा का है, जहां शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। टाणा गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में 22 बच्चों को स्कूल परिसर में बने नए बालिका शौचालय के अंदर बिठाकर पढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूल का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत कभी भी गिर सकती है, इसलिए बच्चों को कभी भिलट देव मंदिर में तो कभी टॉयलेट में शिफ्ट करना पड़ रहा था, हालांकि शौचालय बनने के बाद अब तक शुरू नहीं किया गया है, लेकिन जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रशासन में हड़कंप मच गया।

शिक्षा व्यवस्था को ग्रामीणों ने बताया अमानवीय

आनन-फानन में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हीरालाल निगवाल और बीआरसी विजय कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा बनाकर जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक 10 सितंबर को मुख्यमंत्री के संभावित धार दौरे को देखते हुए आनन-फानन में बच्चों को एक निजी मकान में शिफ्ट कर दिया गया है, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ये पूरी तरह अमानवीय है और शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना है। अब देखना होगा कि इस मामले में दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, आपको बता दें कि लंबे समय से धार जिले में शिक्षा और विद्यालयों सहित छात्रावासों को लेकर लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं हालांकि कार्यवाही के नाम पर अब तक कुछ नहीं हो पाया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

धार जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के टाणा गांव में।

बच्चों को कहाँ पढ़ाया जा रहा था?

शौचालय और कभी मंदिर में।

कितने बच्चों को शौचालय में बैठाया गया था?

लगभग 22 बच्चों को।