छत्तीसगढ़ के बालोद में यात्री बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 17 घायल

Ads

छत्तीसगढ़ के बालोद में यात्री बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 17 घायल

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 02:56 PM IST

बालोद, 19 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह एक यात्री बस पलटने से कंडक्टर की मौत हो गई तथा 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 9:30 बजे कोतवाली थाना इलाके के करहीभदर गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस बालोद से धमतरी जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि जब बस करहीभदर गांव के करीब पहुंची तब चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कंडक्टर गाड़ी के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 12 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि पांच अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

भाषा सं संजीव रंजन शफीक

शफीक