शह मात The Big Debate:सियासत का ब्लेम गेम, कौन..किसका ATM? कांग्रेस ने चुना उधार वाला हथियार, क्या पीसीसी चीफ बैज के पास है कोई सबूत?
CG Politics News: कांग्रेस का आरोप है कि डबल इंजन सरकार की आड़ में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को ATM समझ लिया है।
CG Politics News/ image source: deepak baij X
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर छत्तीसगढ़ को ATM बनाने का आरोप लगाया है।
- पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप लगाया है।
- इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है।
CG Politics News: रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का आरोप है कि डबल इंजन सरकार की आड़ में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को ATM समझ लिया है। पीसीसी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया कि, आबकारी विभाग में मैनपावर की सप्लाई के 300 करोड़ के टेंडर में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। (CG Politics News) टेंडर में 148 कंपनियो ने भाग लिया, 2 कंपनियों को चुना गया- SIS कैश सर्विसेस लिमिटेड और डस्टर टोटल सॉल्यूशन सर्विसेस प्रा. लि. जिनका मालिक एक ही है, और वो हैं गुजरात से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव। जबकि टेंडर शर्तों मे साफ-साफ लिखा है कि एक मालिक की दो कंपनियां नहीं हो सकती। बैज ने चैलेंज करते हुए पूछा कि क्या अब ED, EOW, या CBI इस गंभीर भ्रष्टाचार की जांच करेगी?
बैज के आरोप पर मोर्चा संभाला प्रदेश सरकार के युवा मंत्रियों ने- मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तंज कसते (CG Politics News) हुए कहा कि बैज पिछली भूपेश सरकार के दौर के ATM को दिमाग से निकाल नहीं पा रहे। सब जानते हैं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश 10 जनपद का ATM बनकर रह गया था।
आरोप-सफाई फिर प्रति आरोप ये सब अपनी जगह है। (CG Politics News) मूल सवाल ये है कि क्या वाकई प्रदेश के हक का पैसा पार्टियों को भेजा जा रहा है? सुशासन और डबल इंजन वाले विकास पर विपक्ष के सवाल कितने जायज हैं ? क्या विपक्ष इसके साक्ष्य भी सामने लाएगा ?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: बिजली का झटका, 4.80% का फटका! मध्य प्रदेश में नियामक आयोग ने बढ़ाई दरें, जनता की जेब पर पड़ेगा कितना असर?
- Vande Bharat: ईरान-अमेरिका तनाव की तपिश.. दुनिया की ‘जीवन रेखा’ पर संकट के बादल! क्या एक बार फिर ईरान पर बरसेगा बारूद?
- Operation Sindoor Movie Announcement : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाएंगे ये मशहूर डायरेक्टर, भूषण कुमार देने वाले है साथ, ऐलान होते ही लोगों ने शुरू की आदित्य धर से तुलना

Facebook


