Balod Crime News: पुलिस ने सुलझाई बैगा की हत्या की गुत्थी, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, वजह है हैरान करने वाली
Balod Crime News: गुंडरदेही थाना क्षेत्र में बैगा पुनीत राम ठाकुर के हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Balod Crime News/ Image Credit: IBC24
- गुंडरदेही थाना क्षेत्र में बैगा पुनीत राम ठाकुर के हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
- दो बैगा के बीच अपने आप को बड़ा बैगा होने का विवाद हुआ था।
- विवाद के बाद दूसरे गांव से आए बैगा ने चार अन्य लोगों की मदद से बैगा पुनीत राम की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बालोद: Balod Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में हल्दी चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम सिर्राभांठा में बैगा पुनीत राम ठाकुर के हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गांव के हि एक घर में बंधन पूजा पाठ के दो बैगा के बीच अपने आप को बड़ा बैगा होने का विवाद हुआ और फिर दूसरे गांव से आए बैगा ने चार अन्य लोगों की मदद से बैगा पुनीत राम की चाकू मारकर हत्या कर दी। झाड़-फूक अंधविश्वास इस हत्या का कारण साबित हो गया।
ये थी हत्या की वजह
Balod Crime News: बताया गया कि 26 मई को ग्राम सिर्राभांठा में तिहारू राम निषाद के घर में बंधन पूजा पाठ के लिया गांव के हि बैगा पुनीत राम ठाकुर और दूसरे गांव के बैगा को बुलाया था। जहां पुनीत राम ठाकुर एवं ग्राम सुरडोंगर निवासी बैगा अजीत मंडावी निवासी के बीच एक दुसरे ने अपने आप को बड़ा बैगा होना कहकर लड़ाई झगड़ा, गाली गालौज एवं धक्का मुक्की हुई। उसी दौरान आरोपी तिहारू राम निषाद, चतुर निषाद व कमलेश निषाद ने पुनीत राम ठाकुर के हाथ पैर को पकड़कर रखे थे, एवं आरोपी अजीत मंडावी ने अपने साथ पूजा के लिये लाये चाकू से पुनीत राम ठाकुर के गले में बांये तरफ प्राण धातक हमला कर हत्या कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Balod Crime News: घटना के बाद खून लगे चाकू को साक्ष्य छुपाने की नियत से तिहारू राम की पत्नि धनेश्वरी निषाद ने पानी से धोकर अजीत मंडावी को वापस दे दिया। घटना की जानकारी मिलते हि मौके पर पुलिस पहुंच गई और बारीकी से विवेचना के बाद पांचों आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की। जहां सभी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने खून लगे कपड़े, चाकू और घटना स्थल से पूजा में उपयोग किये समाग्रियो को जप्त कर लिया। दो आरोपी इसी गांव के निवासी और तीन आरोपी दूसरे गांव के निवासी है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Police solved the murder mystery of Baiga, arrested five accused, the reason is shocking
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm