सवाल आपका है

LSG vs RCB Highlights: आरसीबी ने पक्की की क्वालिफायर में अपनी जगह, लखनऊ को छह विकेट से हराकर बनाया जीत का रिकॉर्ड

LSG vs RCB Highlights | Photo Credit: IBC24

LSG vs RCB Highlights | Photo Credit: IBC24

लखनऊ: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से शिकस्त देकर तालिका में दूसरा स्थान पक्का किया। इस जीत से टीम ने क्वलीफायर एक में अपनी जगह पक्की कर ली। सुपर जायंट्स ने तीन विकेट पर 227 रन बनाये। आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 230 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

Read More: Raigarh Murder Case Revealed: रायगढ़ छाल हत्याकांड का खुलासा.. पति ने दोस्त के साथ मिलकर की थी बीवी-बच्चों की हत्या, जानें वजह..

आरसीबी के लिए कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंद में नाबाद 85 रन बनाये। विराट कोहली ने 54 और मयंक अग्रवाल ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने पहले नंबर, आरसीबी दूसरे नंबर, गुजरात टाइटंस तीसरे और मुंबई ने चौथे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। पंजाब और आरसीबी पहला क्वालिफायर खेलेंगी। वहीं मुंबई और गुजरात एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी।

Read More: Bhilai Car Accident: तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू कार ने उड़ाए पान ठेला और समोसे की दुकानें, युवक-युवती फरार

आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 227 बनाकर आरसीबी को 228 रनों को टारगेट ​दिया था। शुरुआती दौर में विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने शानदार पारी खेली। चार ओवरों में ही इन दोनों ने स्कोरबोर्ड पर 50 रन टांग दिए थे। छठे ओवर की चौथी गेंद पर आकाश सिंह ने सॉल्ट को आउट किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 19 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 30 रन बनाए हैं। रजत पाटीदर सात गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।

Exit mobile version