Raigarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ में इस जिले में हाथियों का आतंक, बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल
Raigarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ में इस जिले में हाथियों का आतंक, बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल
Raigarh Elephant AttackImage- AI Generated
- कापू वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत
- परसा जंगल में मिला ग्रामीण मालिक राम का शव
- घटना के बाद इलाके में दहशत, वन विभाग जांच में जुटा
Raigarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, वन क्षेत्रों में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है। आए दिन हाथी के हमले से मौत की खबरें आती रहती है। इसी बीच रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जिले के कापू वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक बुजुर्ग ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आलोला गांव निवासी मालिक राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मालिक राम शुक्रवार शाम किसी काम से जंगल की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। आज सुबह परसा जंगल में ग्रामीण का शव मिला।
वन अधिकारी ने बताया कि जंगली हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों में लगातार हाथियों की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर सहित इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, चार दिन इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी
- Bhind Fake Driving License Racket: शहर में यहां चल रहा था फर्जी DL रैकेट, RTO के पीछे मात्र इतने हजार में बनाते थे नकली लाइसेंस, ऐसे खुला फर्जीवाड़े का पूरा खेल
- Bastar Petrol Pump Fight Video: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल को लेकर हालात बेकाबू! इस बात पर भड़क गया युवक, मैनेजर की कर दी धुनाई… देखें वीडियो
- CG Govt Employees News: अब विदेश यात्रा पर नहीं जा पाएंगे सरकारी कर्मचारी! साय सरकार का बड़ा फैसला, जानिए और किन चीजों पर लगा प्रतिबंध
- CG News: PM Modi के संदेश से प्रेरित दूल्हा! पेट्रोल बचाने अनोखे तरीके से निकाली बारात |

Facebook


