Chhattisgarh Cyber ​​Fraud News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी अरेस्ट.. इतना मिलता था कमीशन

Chhattisgarh Cyber ​​Fraud News: रायगढ़ में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, CSR फंड के नाम पर महिला से 2.17 करोड़ की ठगी।

Chhattisgarh Cyber ​​Fraud News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी अरेस्ट.. इतना मिलता था कमीशन

Chhattisgarh Inter-State Cyber ​​Fraud Ganng News || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 16, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: March 16, 2026 6:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग पकड़ा गया
  • CSR फंड के नाम पर 2.17 करोड़ की ठगी
  • देशभर में 44 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज

Chhattisgarh Cyber ​​Fraud News: रायगढ़: जिले की पुलिस ने एक ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला एनजीओ कार्यकर्ता को सीएसएआर फंड दिलाने के नाम पर खाते से दो करोड 17 लाख रुपए का फर्जी ट्रांसेक्शन किया था। इतना ही नहीं महिला के खाते का इस्तेमाल कर 44 से अधिक फर्जी ट्रांजैक्शन किए थे। पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

APK फाइल इंस्टॉल कर बैंक खाते के जरिए कई ट्रांजेक्शन

दरअसल इंदिरानगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आयशा परवीन ने 12 मार्च को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि दिसंबर 2025 में अभय यादव और विजय चंद्रा नामक दो युवकों ने सीएसआर फंड के नाम पर उनके संस्थान के दस्तावेज लेकर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया। बाद में महिला और उनके पति को गुवाहाटी बुलाकर होटल में ठहराया गया, जहां उनके मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कर बैंक खाते के जरिए कई ट्रांजेक्शन कराए गए। कुछ दिनों बाद जब महिला को बैंक से खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली तब महिला को ठगी का एहसास हुआ।

ठगी की रकम का 5 से 15 प्रतिशत कमीशन

Chhattisgarh Cyber ​​Fraud News: महिला ने थाने में इसकी शिकायत की जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़े थे और विभिन्न राज्यों में ठगी के लिए कॉरपोरेट बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। बदले में उन्हें ठगी की रकम का 5 से 15 प्रतिशत कमीशन मिलता था। मामले में पुलिस ने मितेश सोनी, विजय चंद्रा, अजय साहू, अभय यादव और सचिन चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6 मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया गया है।

देशभर में 44 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज

जांच में सामने आया कि महिला के खाते से जुड़े देशभर में 44 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के विवादित लेनदेन का उल्लेख है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है पूछताछ में और कई अहम जानकारियां मिलेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की

यह भी देखें:-

बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown