Raipur Babu Khemani : खुलेगा बाबू खेमानी के काले कारनामों का राज, क्राइम ब्रांच की टीम ने लिया ये बड़ा एक्शन, मुंबई से हुआ था गिरफ्तार
Raipur Babu Khemani : आईपीएल सट्टा मामले मेंजेल में बंद आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
- रायपुर में IPL सट्टा रैकेट पर बड़ा पुलिस एक्शन
- बाबू खेमानी के घर रेड, करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा
- कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और लग्जरी कार जब्त
रायपुर। Raipur Babu Khemani : आईपीएल सट्टा मामले में रायपुर सेन्ट्रल जेल में बंद आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, रायपुर पुलिस ने अब उनके घर पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड मारी है। इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे की उम्मीद है।
ऑनलाइन सट्टा एप का है मास्टरमाइंड (Raipur Babu Khemani)
मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बाबू खेमानी के घर पर छापा मारा है। पिछले 1 घंटे से कार्रवाई जारी है, पुलिस महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाल रही है। आपको बता दें कि बाबू खेमानी ऑनलाइन सट्टा एप 3 stumps का मास्टरमाइंड है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उनके ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था और लैपटॉप, जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक चीजें जब्त की थी।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी और उसका भाई करण खेमानी पिछले करीब ढाई साल से “3 स्टम्प्स”, “रेड्डी ग्रुप”, “बजरंग ग्रुप”, “मेट्रो 65” और “डायमंड मास्टर” नाम से ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए देशभर में लोगों से पैसा लगवाया जाता था। पुलिस को मिले इनपुट के अनुसार, इस रैकेट के जरिए बाबू ने महज दो साल में 2 से 3 करोड़ रुपये तक का मुनाफा कमाया। सट्टे के इस कारोबार में पैसों के लेन-देन को छिपाने के लिए बाबू और उसके सहयोगियों ने म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया।
भाई करण खेमानी की तलाश (Raipur Babu Khemani)
सट्टे से कमाई गई रकम से बाबू ने लग्जरी लाइफस्टाइल अपनाई। वह कई बार दुबई और थाईलैंड गया, जहां उसने सट्टे के नेटवर्क को समझा और अपने कारोबार को विस्तार दिया। महंगी गाड़ियां, फाइव स्टार होटल, रिजॉर्ट में ठहरना ये सब उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। पुलिस ने उसके पास से एक बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की है, जो इसी अवैध कमाई से खरीदी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाबू के ठिकानों से 3 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, एक राउटर, कैलकुलेटर, सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली डायरी, 10 एटीएम कार्ड और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में ही इन डिवाइसों से बड़े पैमाने पर लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के सबूत मिलने की बात सामने आई है।
इन्हे भी पढ़ें
- Arvind Kejriwal Arrested News: ‘अरविंद केजरीवाल’ सहित 5 गिरफ्तार, सनसनीखेज मामले में आरपीएफ ने घेराबंदी कर दबोचा, जानिए क्या है पूरा मामला
- AAP Reaction on MPs Resign: ‘7 सांसदों ने पंजाब की जनता से की गद्दारी.. इस्तीफों के बाद भड़की आम आदमी पार्टी, बताया किनके इशारों पर हुआ है खेला?
- Bihar Vidhansabha Session: ‘सत्ता किसी की बपौत्ती नहीं’, सदन में गरजे सीएम सम्राट, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Facebook


