Raipur Bulldozer Action: सुबह-सुबह प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजधानी के इस स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, जानें किस बात के लगे थे आरोप?

Raipur Bulldozer Action: राजधानी के सेंट पॉल स्कूल परिसर में चर्च निर्माण के आरोपों के बीच निर्माणाधीन भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।

Raipur Bulldozer Action: सुबह-सुबह प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजधानी के इस स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, जानें किस बात के लगे थे आरोप?

Raipur Bulldozer Action/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 23, 2026 / 08:18 am IST
Published Date: June 23, 2026 8:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजधानी के सेंट पॉल स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की
  • सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च निर्माण किए जाने के आरोप लगाए गए थे
  • सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा

रायपुर। Raipur Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जे पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में प्रशासन की टीम ने आज राजधानी के सेंट पॉल स्कूल (St Paul School Raipur) परिसर में बड़ा एक्शन लिया है। चर्च बनाए जाने के आरोप के बीच आज सुबह-सुबह प्रशासन की टीम स्कूल परिसर में बन रहे सामुदायिक भवन पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस और निगम की टीम मौजूद है।

तड़के सुबह 5 बजे पहुंची प्रशासन की टीम

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम भारी दल-बल के साथ तड़के सुबह 5 बजे पहुंची और पहले निर्माणाधीन भवन (Raipur Bulldozer Action) के अंदर से सामान खाली कराया गया, जिसमें चर्च में उपयोग होने वाली वस्तुएं भी मिली है। जिसके बाद भवन पर बुलडोजर चलाया गया है। आपको बता दें कि, सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाए जाने के आरोप के बाद इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। (Raipur Church Construction Controversy)

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.