Football World Cup Messi Record: मेस्सी ने तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Football World Cup Messi Record: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोद दागने का रिकॉर्ड बनाया।

Football World Cup Messi Record: मेस्सी ने तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Football World Cup Messi Record/Photo Credit: X

Modified Date: June 23, 2026 / 07:29 am IST
Published Date: June 23, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • लियोनेल मेस्सी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपना 17वां गोल दागकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) को पीछे छोड़ दिया
  • यह मेस्सी के करियर का 28वां वर्ल्ड कप मैच था, जो अपने आप में एक फीफा रिकॉर्ड है

अर्लिंगटन। Football World Cup Messi Record: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने फुटबॉल की दुनिया में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। सोमवार को फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोद दागने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में पेनाल्टी किक में गोल दागने में असफल होने के लगभग आधे घंटे बाद हासिल की। अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच विश्व कप मुकाबले के 38वें मिनट में मेस्सी ने यह गोल दागा। यह लगातार छठा विश्व कप मुकाबला है, जिसमें मेस्सी गोल करने में सफल रहे हैं।

इससे पहले, मेस्सी ने कंसास सिटी में पिछले मंगलवार को अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप-जे के शुरुआती मुकाबले के दौरान टूर्नामेंट (Football World Cup Messi Record) में अपनी पहली हैट्रिक लगाकर विश्व कप में सबसे ज्यादा 16 गोल दागने के जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। मेस्सी के पास ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच के नौवें मिनट में ही विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोद दागने का रिकॉर्ड बनाने का मौका था। हालांकि, वह पेनाल्टी किक में गोल दागने में चूक गए। मेस्सी अपने करियर का छठा फुटबॉल विश्व कप खेल रहे हैं। सोमवार का मुकाबला उनके करियर का 28 विश्व कप मुकाबला था, जो एक फीफा रिकॉर्ड है।

सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

लियोनेल मेसी (Lionel Messi) फीफा वर्ल्ड कप (Football World Cup Messi Record) में सबसे ज्यादा गोल मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, वहीं इस मामले में उन्होंने जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में ब्राजील के मशहूर खिलाड़ी रोनाल्डो 15 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और जर्मनी के गर्ड म्यूलर 14-14 गोल करके संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

अल्जीरिया के खिलाफ लगाई थी हैट्रिक

लियोनेल मेसी ने साल 2026 के वर्ल्ड कप(Football World Cup Messi Record) से पहले खेले 5 वर्ल्ड कप सीजन में कुल 13 गोल किए थे। अपने पहले ही मैच में उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाई और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं, सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपना 17वां गोल करके उन्होंने क्लोस को पीछे छोड़ दिया और एक नया कारनामा कर दिखाया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.