Raipur News: राजधानी के बार और क्लब में देर रात तक परोस रहे थे शराब, अब कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, इतने दिनों के लिए रद्द किया लाइसेंस

Ads

Raipur News: राजधानी के बार और क्लब में देर रात तक परोस रहे थे शराब, अब कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, इतने दिनों के लिए रद्द किया लाइसेंस

  •  
  • Publish Date - September 29, 2025 / 10:10 PM IST,
    Updated On - September 29, 2025 / 10:10 PM IST

Raipur News

रायपुर: Raipur News रायपुर में देर रात नियम विरुद्ध शराब परोसने वाले बार और क्लब के खिलाफ रायपुर कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा, Vip रोड और नया रायपुर के सात बार और क्लब का लाइसेंस 3 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है।

Raipur News कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में विधानसभा रोड स्थित शिमर्स लाउंज बार, सेरीखेड़ी स्थित शैमरॉक होटल, नया रायपुर स्थित रॉयल रिट्रीट क्लब और बार, vip रोड स्थित हाइपर क्लब, मोका क्लब और शीतल इंटरनेशनल स्कूल के जूक पब का लाइसेंस 3 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है।

इनमें से ज्यादातर बारों पर पूर्व में जांच के दौरान समय सीमा के बाहर शराब पिलाने की कार्रवाई की गई थी। इनमें आए दिन मारपीट और हिंसा की घटना हो रही थी, बीते दिनों जूक क्लब में महादेव सट्टा खिलाने वाले भिलाई के आरोपियों ने एक युवक को बुरी तरह मारा था।

15 सितंबर को ssp द्वारा गठित टीम ने भी इन बार में देर रात तक अवैध रूप से देर रात और विदेशी शराब परोसते पकड़ा था। जिसके बाद एसएसपी ने कलेक्टर को इन पर कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजा था, ssp के प्रतिवेदन पर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने सभी बार क्लब का लाइसेंस 3 दिन के लिए रद्द कर दिया है। वहीं देर रात तक चलने वाले ढाबे और होटल पर का भी गुमास्ता रद्द करने की कार्रवाई जारी है।