Reported By: Nitesh Gupta
,Lady Teacher Suicide in Surajpur || Image- IBC24 News File
Lady Teacher Suicide in Surajpur: सूरजपुर: जिले के प्रेमनगर से एक शिक्षिका की आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रेमनगर के आत्मानंद स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ने बीती रात अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका विश्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और प्रेमनगर में रहकर स्कूल में टीचिंग का कार्य करती थी। बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
फिलहाल शिक्षिका के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए शिक्षिका के आसपास रहने वाले लोगों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते शिक्षिका ने यह कदम उठाया।
Lady Teacher Suicide in Surajpur: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले
मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन
सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर
उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन
पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया