BJP Leader Brother Commits Suicide: भाजपा युवा मोर्चा नेता के भाई ने की आत्महत्या, लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम

Ads

BJP Leader Brother Commits Suicide: ग्वालियर में भाजपा युवा मोर्चा नेता के भाई ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली।

BJP Leader Brother Commits Suicide/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में भाजपा युवा मोर्चा नेता के भाई ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली।
  • गोली लगने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

BJP Leader Brother Commits Suicide: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां भाजपा युवा मोर्चा नेता के भाई ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली। सीने और दिल को चीरते हुए आर पार हुई गोली से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बंदूक जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दअरसल घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के नौ महला रोड घासमंडी की है। मृतक की पहचान राहुल शर्मा के रूप में हुई है जो भाजपा युवा मोर्चा नेता हिमांशु शर्मा का छोटा भाई है। बताया जा रहा है कि राहुल ने घर के एक कमरे में खुद को गोली मार ली। घटना के समय घर में उसकी मां और भाभी दूसरे कमरे में मौजूद थीं। (BJP Leader Brother Commits Suicide) गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे तत्काल सिविल अस्पताल हजीरा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ साल पहले हुई थी राहुल की शादी

BJP Leader Brother Commits Suicide: परिजनों के अनुसार राहुल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। लाइसेंसी बंदूक राहुल के नाम पर ही थी। जिसे उसका बड़ा भाई हिमांशु अपने पास रखता था। करीब दो महीने पहले मुरैना रिठौरा में क्रेशर के कारोबार के चलते यह बंदूक राहुल को उसके भाई ने सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए दी थी। सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक को जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मृतक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लाइसेंसी राइफल की नाल सीने के पास रख ट्रिगर को पैरों के अंगूठे से दबाकर गोली चला दी और गोली सीने और दिल को चीरते हुए आर पार हो गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक या निजी कारणों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

ग्वालियर थाना के प्रभारी प्रशांत शर्मा ने कहा कि, ग्वालियर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां भाजपा युवा मोर्चा नेता के भाई ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली। (BJP Leader Brother Commits Suicide) सीने और दिल को चीरते हुए आर पार हुई गोली से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बंदूक जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-