CG Train Cancelled List: तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें, इतने दिनों तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
CG Train Cancelled List: तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें, इतने दिनों तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
CG Train Cancelled List | Photo Credit: IBC24
- 13-14 सितंबर को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
- उरकुरा स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग
- यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति देखें
रायपुर: CG Train Cancelled List छत्तीसगढ़ में तीज त्योहार पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, इन दोनों दिनों में कई ट्रेनें रद्द (CG Train Cancelled) रहने वाली हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
CG Train Cancelled List बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग (Urkura Yard Remodeling) के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। जिसके चलते 13 और 14 को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। अगर आपने इन तारीखों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रखी है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द
- बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी
- गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द
- बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द
- कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी
- रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द
- रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द
14 सितंबर नहीं होगा इन ट्रेनों का परिचालन
- रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द
- इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द
- कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rasfifal 12 September 2026: आज इन 6 राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के मौके, मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल
- Vande Bharat: पीएम आवास पर पॉलिटिक्स! डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम को दी चुनौती, क्या 15 सितंबर को दोनों नेताओं के बीच होगी बहस?
- शह मात The Big Debate: तिलक, गंगाजल, मुसलमान..’गरबा’ पर सियासी घमासान, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बयान से गरमाई सियासत, क्या गरबे पर बयानबाजी से और बढ़ेगा बंटवारा?

Facebook


