Raipur Maa-Beta Death News: राजधानी में मां-बेटे की हुई मौत, छत पर इस हाल में मिले दोनों के शव, देखकर उड़े परिजनों के होश

Raipur Maa-Beta Death News: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर इलाके में करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई।

Raipur Maa-Beta Death News: राजधानी में मां-बेटे की हुई मौत, छत पर इस हाल में मिले दोनों के शव, देखकर उड़े परिजनों के होश

Raipur Maa-Beta Death News/Image Credit: File

Modified Date: August 21, 2026 / 08:58 pm IST
Published Date: August 21, 2026 8:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजधानी रायपुर में मां-बेटे की हुई मौत।
  • कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से हुई दोनों की मौत।
  • टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर की है घटना।

Raipur Maa-Beta Death News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक मां और बेटे करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर की है। यहां करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला लोहे के तार पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान तार में करंट आ गया और महिला उसकी चपेट में आ गई। मां को करंट की चपेट में आया देख बेटा उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। (Raipur Maa-Beta Death News) हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे हादसे

Raipur Maa-Beta Death News: बारिश के मौसम में बिजली के तारों और लोहे के सामान में करंट उतरने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कई मामलों में खुले या क्षतिग्रस्त बिजली तारों के संपर्क में आने से लोगों की जान जा चुकी है। कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लोहे के तार में करंट उतरना भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे हादसों में करंट की चपेट में आए व्यक्ति को सीधे हाथ लगाने के बजाय सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद करना जरूरी होता है। इसके बावजूद घबराहट में लोग बचाने के लिए सीधे दौड़ पड़ते हैं और कई बार दूसरा व्यक्ति भी करंट की चपेट में आ जाता है। रायपुर की यह घटना भी इसी तरह के हादसों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बताती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.