Raipur Police SPA Center Raid: रायपुर के स्पा सेंटरों में आखिर क्या चल रहा? 3 महिला ACP ने अपनी टीम के साथ मारा छापा, आपत्तिजनक सामान मिलने से मचा हड़कंप

रायपुर के स्पा सेंटरों में आखिर क्या चल रहा? 3 महिला DSP ने अपनी टीम के साथ मारा छापा, Raipur Police Raid on SPA Center

Raipur Police SPA Center Raid: रायपुर के स्पा सेंटरों में आखिर क्या चल रहा? 3 महिला ACP ने अपनी टीम के साथ मारा छापा, आपत्तिजनक सामान मिलने से मचा हड़कंप

Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: August 29, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: August 29, 2026 8:24 pm IST

रायपुर। Raipur Police SPA Center Raid छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संचालित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस टीमों ने 30 स्पा सेंटरों पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के लिए तीन महिला सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं। सभी टीमों ने एक साथ अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान थाना डीडी नगर क्षेत्र अंतर्गत एलिना स्पा सेंटर तथा थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत अंबुजा मॉल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक सामान मिलने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों और संचालकों से पूछताछ की। दो सेंटरों से मिले आपत्तिजनक सामान को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन सेंटरों में नियमों के अनुरूप गतिविधियां संचालित हो रही थीं या नहीं।

संचालकों से पूछताछ जारी

Raipur Police SPA Center Raid पुलिस की टीमों ने स्पा सेंटरों के संचालन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य गतिविधियों की भी जांच की। संचालकों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रायपुर कमिश्नरेट के तीनों जोन में एक साथ की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी जांच के तौर पर देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।