Chhattisgarh Khel Alankaran Award: आज प्रदेशभर के 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय, देंगे राज्य खेल अलंकरण, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Khel Alankaran Award: आज प्रदेशभर के 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय, देंगे राज्य खेल अलंकरण, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Khel Alankaran Award: आज प्रदेशभर के 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय, देंगे राज्य खेल अलंकरण, यहां देखिए पूरी लिस्ट /image: IBC24 File
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन
- वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मान मिलेगा
- 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को अलंकरण प्रदान करेंगे, जबकि 43 खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी दी जाएगी
रायपुर। Chhattisgarh Khel Alankaran Award: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (Major Dhyan Chand Jayanti) राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2026) पर 29 अगस्त को 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे। वे 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी देंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को शाम 4 बजे से राज्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है।
इन पुरस्कारों से सम्मानित होंगे खिलाड़ी (Chhattisgarh Sports Award)
राज्य खेल अलंकरण के गरिमामय समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार व सम्मान दिए जाएंगे। इनमें शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं।
सभी मंत्री और सांसद होंगे शामिल (Chhattisgarh Sports News)
Chhattisgarh Khel Alankaran Award उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) राज्य खेल अलंकरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यगण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें
- CNG Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम बढ़े, जानें ताजा रेट
- CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
- Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Facebook


