CG Me Barish ka Alert Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसेंगे बादल, बिजली गिरने का खतरा

CG Me Barish ka Alert Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसेंगे बादल, बिजली गिरने का खतरा

CG Me Barish ka Alert Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसेंगे बादल, बिजली गिरने का खतरा

CG Me Barish ka Alert Today | Photo Credit: AI

Modified Date: August 29, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: August 29, 2026 8:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • अगले दो दिन बारिश
  • हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी
  • पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

रायपुर: CG Me Barish ka Alert Today देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां रक्षाबंधन के दिन भी कई हिस्सों में बारिश हुई है।

अगले दो दिनों तक बारिश

CG Me Barish ka Alert Today मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह बारिश हुई। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से 2% कम है।

जानें अब तक छत्तीसगढ़ में बारिश का हाल

छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बारिश की स्थिति बेहद संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून 2026 से 28 अगस्त 2026 तक राज्य में औसतन 855.9 मि.मी. बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि बीते 10 वर्षों के औसत 849.3 मि.मी. की तुलना में 100.8 प्रतिशत है। अकेले 28 अगस्त को ही प्रदेश भर में औसतन 6.4 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में बारिश का वितरण काफी विविधतापूर्ण रहा है, जहाँ कुछ जिलों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा हुई है वहीं कुछ इलाकों में अब भी मानसून की गति थोड़ी धीमी बनी हुई है।

​सरगुजा संभाग की बात करें तो बलरामपुर जिले में मानसून की सबसे अधिक मेहरबानी देखने को मिली है, जहाँ औसत की तुलना में 157.7 प्रतिशत यानी 1164.4 मि.मी. बारिश हो चुकी है और यहाँ आज भी सर्वाधिक 29.3 मि.मी. पानी बरसा। संभाग के अन्य जिलों जैसे सूरजपुर में 963.5 मि.मी. (109.6%), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 920.0 मि.मी. (116.7%), कोरिया में 702.3 मि.मी. (89.9%) और जशपुर में 716.9 मि.मी. (86.9%) बारिश दर्ज की गई है, जहाँ आज 16.9 मि.मी. पानी गिरा। वहीं सरगुजा जिला अब भी वर्षा के मामले में थोड़ा पीछे है, जहाँ अब तक औसत की केवल 77.1 प्रतिशत (504.4 मि.मी.) ही बारिश हुई है।

मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर और बिलासपुर संभाग में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में प्रतिशत के आधार पर सबसे अधिक 166.0 प्रतिशत बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दर्ज की गई है, जहाँ कुल 1088.5 मि.मी. पानी बरसा है। रायपुर जिले में 920.0 मि.मी. (130.7%) और महासमुंद में 1017.9 मि.मी. (130.7%) बारिश के साथ आंकड़े बेहद मजबूत हैं। इसी क्रम में गरियाबंद में 989.2 मि.मी. (120.4%), बलौदाबाजार में 898.7 मि.मी. (114.4%) तथा धमतरी जिले में 833.6 मि.मी. (101.5%) बारिश हुई है। बिलासपुर संभाग में मुंगेली जिला 896.8 मि.मी. (120.5%) और जांजगीर-चांपा 1025.7 मि.मी. (114.6%) वर्षा के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बिलासपुर में 890.7 मि.मी. (109.2%), सक्ती में 846.2 मि.मी. (105.8%), कोरबा में 953.2 मि.मी. (105.0%) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 831.2 मि.मी. (102.7%) वर्षा दर्ज हुई है। कोरबा में आज भी 24.1 मि.मी. की अच्छी बारिश हुई, जबकि रायगढ़ जिला 891.2 मि.मी. (99.8%) वर्षा के साथ सामान्य स्थिति के बेहद करीब है।

​दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में बारिश का मिला-जुला असर दिख रहा है। बालोद जिले में सामान्य से अधिक 844.6 मि.मी. (108.2%) बारिश हो चुकी है, वहीं दुर्ग जिला 636.5 मि.मी. (100.4%) के साथ बिल्कुल सामान्य स्तर पर बना हुआ है। राजनांदगांव 698.0 मि.मी. (99.3%) और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 583.5 मि.मी. (95.4%) के साथ सामान्य के आंकड़े को छू रहे हैं। हालांकि कबीरधाम में 550.1 मि.मी. (85.6%), बेमेतरा में 493.7 मि.मी. (78.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 689.3 मि.मी. (70.6%) वर्षा के साथ स्थिति थोड़ी धीमी बनी हुई है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में नारायणपुर जिला 1260.9 मि.मी. (121.3%) बारिश दर्ज कर पूरे संभाग में सबसे आगे है, जहाँ आज भी 21.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा जिले में 1063.2 मि.मी. (95.4%) बारिश के साथ जल स्तर बेहतर है। बीजापुर में कुल वर्षा का आंकड़ा 1213.9 मि.मी. पहुँच चुका है जो औसत का 80.0 प्रतिशत है, वहीं सुकमा में 846.1 मि.मी. (72.3%), कोण्डागांव में 758.9 मि.मी. (80.2%) और बस्तर जिले में 837.3 मि.मी. (77.8%) बारिश दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में औसतन प्रतिशत के लिहाज से सबसे कम वर्षा कांकेर जिले में 713.1 मि.मी. (65.6%) दर्ज की गई है, हालांकि यहाँ आज 12.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई जिससे आने वाले दिनों में स्थिति सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।