Raipur South Assembly Election 2023: रायपुर दक्षिण का दंगल: क्या कायम रहेगा भाजपा का दबदबा या कांग्रेस मारेगी बाजी? देखें इस हाई प्रोफाइल सीट की एक नजर

Raipur South Assembly Election 2023: रायपुर दक्षिण का दंगल: क्या कायम रहेगा भाजपा का दबदबा या कांग्रेस मारेगी बाजी?

Raipur South Assembly Election 2023: रायपुर दक्षिण का दंगल: क्या कायम रहेगा भाजपा का दबदबा या कांग्रेस मारेगी बाजी? देखें इस हाई प्रोफाइल सीट की एक नजर
Modified Date: October 16, 2023 / 07:54 pm IST
Published Date: October 16, 2023 7:54 pm IST

रायपुर। Raipur South Assembly Election 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जहां एक ओर भाजपा ने 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अभी सिर्फ 30 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक पार्टियों का फोकस अब चुनाव प्रचार में है।

Read More: MP Governmet Jobs 2023: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पूरी प्रक्रिया 

Raipur South Assembly Election 2023 साल 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव कई मायनों पर महत्वपूर्ण है। प्रदेश में ऐसे कई हाई प्रोफाइल सीटे हैं। रायपुर शहर की सबसे वीआईपी सीट माने जाने वाली रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही है। बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल इस सीट से विधायक हैं। बृजमोहन अग्रवाल लगातार यहां से जीत दर्ज करते आए हैं। और इस बार भी उनकी दावेदारी मजबूत है। बृजमोहन अग्रवाल 1990 से अभी तक इस सीट से चुनाव नहीं हारे हैं।

Read More: Raigarh News: 300 से अधिक लाइसेंस धारियों ने अब तक जमा नहीं किए हथियार, मामले में पुलिस अधिकारियों ने कही ये बात

हालंकि कांग्रेस की ओर से रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए फिलहाल उम्मीवार घोषित नही हुई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव में भी कांग्रेस और बीजेपी की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Read More: CG Assembly Election 2023: भाजपा झारखंड-बिहार के नेताओं के भरोसे?.. छत्तीसगढ़ पहुंचे 90 से ज्यादा अलग-अलग राज्यों के सांसद-विधायक

साल 2018 में थी अग्रवाल Vs अग्रवाल की कड़ी टक्कर

साल 2018 की बात करें तो बीजेपी की ओर से बृजमोहन अग्रवाल और कन्हैया अग्रवाल के बीच कड़ी टक्कर थी। 2018 में रायपुर साउथ में कुल 53 प्रतिशत वोट पड़े। बृजमोहन अग्रवाल ने कन्हैया अग्रवाल को 17,496 वोटों से हराया था। रायपुर साउथ विधानसभा सीट रायपुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं सुनील सोनी, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।