Vande Bharat: शाह का विजन.. बस्तर में ‘मंथन’! नक्सलवाद खत्म होने के बाद गृह मंत्री का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेस-भाजपा के बीच क्यों शुरू हुई जुबानी ‘जंग’?

Amit Shah CG Visit News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर है। छत्तीसगढ़ में शाह के दौरे को लेकर भारी उत्साह है।

Vande Bharat: शाह का विजन.. बस्तर में ‘मंथन’! नक्सलवाद खत्म होने के बाद गृह मंत्री का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेस-भाजपा के बीच क्यों शुरू हुई जुबानी ‘जंग’?

Amit Shah CG Visit News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 17, 2026 / 11:55 pm IST
Published Date: May 17, 2026 11:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर है।
  • छत्तीसगढ़ में शाह के दौरे को लेकर भारी उत्साह है।
  • शाह के इस दौरे को लेकर सियासत भी गरम है।

Amit Shah CG Visit News: रायपुर: छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिज्ञा 31 मार्च 2026 को पूरी हो गई। जो समस्या छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा थी उसे अमित शाह के दृढ़ संकल्प और डबल इंजन सरकार ने दूर कर दिया। प्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो गया, लेकिन बस्तर के सुदूर अंचल तक विकास का प्रकाश पहुंचाना अभी बाकी है। इसी के लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर है। अमित शाह के संकल्प की सिद्धि होने के बाद छत्तीसगढ़ में शाह के दौरे को लेकर भारी उत्साह है। शाह छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले है। शाह के इस दौरे को लेकर सियासत भी गरम है। कांग्रेस सवाल उठा रही है.. जिस पर बीजेपी भी पलटवार कर रही है।

नक्सलवाद के खात्मे के बाद सुरक्षा कैंपों को जन-सुविधा केंद्र में बदला जा रहा है। (Amit Shah CG Visit News) बस्तर का नेतानार इसका सबसे बड़ा प्रतीक है.. सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल, बिजली, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है है। शाह बस्तर दौरे के दौरान क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी लेने वाले है। इस पर भी प्रदेश में सियासी पारा गरमा गया है। बीजेपी इसके फायदे गिना रही है तो कांग्रेस सवाल दाग रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब पहली बार कहा था कि छत्तीसगढ़ से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। तब लोगों ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया था। हर कोई इस दावे को संदेह की नजर से देख रहा था, लेकिन ये शाह का ही संकल्प है कि नक्सल समस्या अब इतिहास का हिस्सा बन चुकी है (Amit Shah CG Visit News)  और बस्तर के विकास और तरक्कत के रास्ते खुल गए है। अमित शाह उसी की नींव रखने वाले है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.