CLOSED

Today Live News 4th January 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से, सीएम विष्णुदेव साय पेश करेंगे अपना पहला बजट

Today Live News 4th January 2024 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से, सीएम विष्णुदेव साय पेश करेंगे अपना पहला बजट

Today Live News 4th January 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से, सीएम विष्णुदेव साय पेश करेंगे अपना पहला बजट
Modified Date: February 7, 2025 / 11:51 am IST
Published Date: January 4, 2024 6:57 am IST

Today Live News 4th January 2024: रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से 1 मार्च तक होगा। इस बजट सत्र में 20 बैठकें होंगी। विधानसभा ने अधिसूचना जारी की। राज्यपाल के अभिभाषण वित्तीयकार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य किए जायेंगे। वहीं इस सत्र में सीएम विष्णुदेव साय अपना पहला बजट पेश करेंगे।

 

Today Live News 4th December 2024: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: सीट शेयरिंग पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के दिए बयान पर विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “अगर उनको लगता है कि ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की सेवा में लगी हुई हैं तो INDI गठबंधन ने ममता बनर्जी को क्यों लिया?… अधीर रंजन चौधरी में अगर हिम्मत है तो यहां नाटक ना करके वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के सामने ये बात बोलें… कांग्रेस ने सारे भारत में चोरी की, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चोरी की… ये दोनों एक हैं।”

रायपुर: छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार ने प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की हैं। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 89 आईएएस के तबादले की लिस्ट जारी की है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और संभागायुक्त शामिल हैं। रायपुर के कलेक्टर्स सर्वेश्वर भूरे को छग निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया है तो वही 2013 बैच के आईएएस गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गए हैं। कल कैबिनेट की बैठक संपन्न होने के बाद देर रात जीएडी ने यह लिस्ट जारी की हैं।

CG Big Transfer List: साय सरकार की अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी.. रायपुर कलेक्टर समेत 89 IAS का तबादला, देखें पूरी लिस्ट..

गौरतलब हैं कि पछली बार की तरफ इस बार भी जनसम्पर्क विभाग का जिम्मा 2006 बैच के आईपीएस अफसर मयंक श्रीवास्तव को सौंपा गया हैं। वही मंत्रालय में सचिवों के साथ ही 18 जिलों के कलेक्टर भी इधर से उधर हुए हैं। आप भी देखें पूरी लिस्ट..

CG Big Transfer List by satya sahu on Scribd

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown