CG Weather Upate: तपती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली चाल! कहीं होगी बारिश तो कहीं तेज हवाएं, जल्दी देख लें आपके जिले का हाल

CG Weather Upate: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

CG Weather Upate: तपती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली चाल! कहीं होगी बारिश तो कहीं तेज हवाएं, जल्दी देख लें आपके जिले का हाल

cg weather today/ image source:IBC24

Modified Date: March 15, 2026 / 10:11 am IST
Published Date: March 15, 2026 10:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • छग में कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना
  • राजधानी रायपुर में धुंध रहने की संभावना
  • तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

CG Weather Upate: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के साथ हवा चलने की स्थिति बन सकती है।

CG Weather Today: रायपुर में धुंध रहने के आसार हैं

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां मौसम थोड़ा अलग रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में धुंध रहने के आसार हैं, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से धुंध जैसी स्थिति बन सकती है।

Chhattisgarh Aaj Ka Mausam: प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.6°C बिलासपुर में दर्ज

प्रदेश के तापमान की बात करें तो कई शहरों में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और कुछ जगहों पर बारिश के कारण गर्मी में हल्की कमी भी आ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।