Gwalior Minor Marpeet: अब एक मिनट पांच सेकेंड का वीडियो वायरल, नाबालिग के साथ 3 दोस्तों ने ही कर दिया कांड, हाथ बांधकर फिर बेल्ट से जो किया…
Gwalior Minor Marpeet: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।
gwalior news/ image source: IBC24
- नाबालिग को पाइप से बांधकर पिटाई
- बेल्ट से बेरहमी से मारपीट
- 1 मिनट 5 सेकेंड वीडियो वायरल
Gwalior Minor Marpeet: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन दोस्तों ने मिलकर एक किशोर को लोहे के पाइप से बांध दिया और फिर बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की। यह घटना 12 मार्च को जिन्नातों की मस्जिद के पास हुई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों और पीड़ित किशोर के बीच गांजा खरीदने के लिए पैसे देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया।
Minor Assault Case Gwalior: आरोपियों ने बनाया दोस्त की पिटाई का वीडियो
मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। करीब 1 मिनट 5 सेकंड का यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोर को पाइप से बांधकर बेल्टों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।
Gwalior Viral Video Case: पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार इस घटना में कुल तीन आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बहोड़ापुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए आज धन हानि! इस वजह से बनेंगे बिगड़े काम, समझदारी से लें फैसले, पढ़ें रविवार का राशिफल
- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान! चीन-ब्रिटेन समेत कई देशों से की बड़ी अपील, बोले- इस जगह को सुरक्षित करने भेजो जहाज
- सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, गाड़ियों पर भी लगी रोक, तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री का बड़ा फैसला

Facebook


