Chhattisgarh Cabinet Meeting Today: विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले आज कैबिनेट की बैठक.. CM साय की अगुवाई में मिल सकती है अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Ads

Chhattisgarh Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और कृषि प्रस्तावों पर अहम फैसले संभव।

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 09:28 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 09:54 AM IST

Chhattisgarh Cabinet Meeting Today || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • आज शाम चार बजे होगी कैबिनेट बैठक।
  • अनुपूरक बजट और विधेयकों पर चर्चा संभव।
  • कृषि, धान नीति और ट्रांसफर नीति पर मंथन।

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम चार बजे मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित कैबिनेट हॉल में होगी। (Chhattisgarh Cabinet Meeting Today) बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट में सदन में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप व चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी अनुमोदन किया जा सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कृषि से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर की संभावना

वहीं, प्रदेश में बारिश की स्थिति के साथ ही खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। बैठक में धान उपार्जन नीति व नई स्थानांतरण नीति पर भी विचार-विमर्श संभव है। (Chhattisgarh Cabinet Meeting Today) इसके अलावा किसानों, श्रमिकों, कर्मचारियों व उद्योगों के हित में कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में भी आज बैठक

मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में होगी। बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के साथ उन पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में गोदामों में रखे गेहूं, धान और अन्य अनाज के निपटान (डिस्पोजल) की नई नीति पर विस्तार से विचार किया जाएगा। (Chhattisgarh Cabinet Meeting Today) सरकार के सामने बड़ी मात्रा में ऐसा अनाज है, जिसकी खरीद केंद्र सरकार के तय कोटे से अधिक की गई थी और लंबे समय से गोदामों में रखा होने के कारण उसके खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सीएम डॉ यादव का अभिनन्दन भी

कैबिनेट में केन-बेतवा परियोजना से जुड़े मुआवजे और नए परियोजना पैकेज से संबंधित प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में जारी बारिश की स्थिति और उससे जुड़े जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक के दौरान मंत्रालय में कर्मचारी संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन भी किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए

अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक कब और कहां होगी?

बैठक आज शाम चार बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के कैबिनेट हॉल में होगी।

बैठक में किन प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है?

अनुपूरक बजट, संशोधन विधेयक, धान नीति और स्थानांतरण नीति पर चर्चा संभव है।

क्या खरीफ सीजन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा होगी?

हाँ, खाद-बीज उपलब्धता और बारिश की स्थिति की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।