Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा/image: AI Generated
रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां अलग-अलग हिस्सों में बारिश (CG Weather Update) का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में मौसम अचानक करवट ले सकता है और भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की की संभावना है।
दिनांक 22.08.2026 से 26.08.2026 तक जिलेवार बारिश का पूर्वानुमान
Districtwise Rainfall Forecast for Chhattisgarh from 22.08.2026 to 26.08.2026 #imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag See less pic.twitter.com/FrWa7JOOz3— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) August 22, 2026
Realised maximum temperature and 24hrs departure over Chhattisgarh Region on date 22.08.2026. छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 22.08.2026. को दर्ज़ किया गया अधिकतम तापमान एवं 24 घंटे में परिवर्तन #WeatherReport #imdraipur #mausamvibhag #MaximumTemperature pic.twitter.com/nNn2dPjFMk
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) August 22, 2026
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 703, कोरबा 1037 मिलीमीटर, भैंसमा, 810.2, करतला 805.5, बरपाली 773.4, कटघोरा 813.4 दीपका 884.6, दर्री 954.6, पाली 863.5, हरदीबाजार 621.4, पोंड़ीउपरोड़ा 855.4, और पसान तहसील में 694.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 19 अगस्त 2026 तक 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 13.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 688.0, मिली मीटर, जैजैपुर में 608.1, मालखरौदा में 902.4, डभरा में 816.7, नया बाराद्वार में 842.0, अड़भार में 756.9, हसौद में 698.7, चंद्रपुर में 914.8, एवं भोथिया में 780.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 8.2, मिली मीटर, जैजैपुर में 9.4, मालखरौदा में 13.6, डभरा में 12.7, नया बाराद्वार में 12.0, अड़भार में 13.4, हसौद में 11.4, चंद्रपुर में 23.8, एवं भोथिया में 15.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
रायगढ़ जिले में 1 अगस्त तक 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 30.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 934.6 मिली मीटर, पुसौर में 776, खरसिया में 666.2, घरघोड़ा में 617.7, तमनार में 1086, लैलूंगा में 654.4, मुकडेगा में 608.3, धरमजयगढ़ में 522.2, छाल में 960 एवं कापू में 1063.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 21 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 458 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 575.2 मि.मी. तथा न्यूनतम 332 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 374.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 387 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 543.5 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 500.7 मि.मी., साजा तहसील में 487.2 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 444.2 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 477.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें