BJP New National Team Meeting Details/Image Credit: Narendra Modi X Handle
BJP New National Team Meeting: नई दिल्ली: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक और निशाने पर कांग्रेस का वंदे मातरम् वाला फैसला। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस का फैसला सिर्फ एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ा सवाल है। इसीलिए बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ 10 सूत्रीय निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
वंदे मातरम् के सम्मान से समझौता नहीं
राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक विरासत की रक्षा
कांग्रेस के फैसले का देशभर में विरोध
तुष्टीकरण की राजनीति का विरोध
स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाना
राष्ट्रगीत के पूरे स्वरूप का प्रचार
गांधी के विचारों को देशभर में पहुंचाना
युवाओं को वंदे मातरम् के इतिहास से जोड़ना
राजनीतिक प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान
राष्ट्रीय स्वाभिमान के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान
BJP New National Team Meeting: बीजेपी ने साफ कर दिया है वंदे मातरम् अब सिर्फ पार्टी बैठकों तक सीमित मुद्दा नहीं रहेगा। बीजेपी देशभर में प्रदर्शन करेगी, जनसंपर्क अभियान चलाएगी और वंदे मातरम् के इतिहास और उसके महत्व को लेकर लोगों के बीच जाएगी। यानी कांग्रेस के फैसले को बीजेपी ने एक बड़े राजनीतिक नैरेटिव में बदलने की तैयारी कर ली है।
लेकिन कांग्रेस की दलील भी इसी इतिहास से जुड़ी है। कांग्रेस कह रही है कि उसके कार्यक्रमों में शुरुआती दो पद गाने की परंपरा कोई नया फैसला नहीं। बल्कि 1937 में तय हुई ऐतिहासिक व्यवस्था का हिस्सा है। यही वो बिंदु है जहां से बीजेपी और कांग्रेस की कहानी दो अलग रास्तों पर खड़ी दिखाई देती है।
BJP New National Team Meeting: संबित पात्रा के हमले के साथ बीजेपी ने अपना रुख साफ कर दिया है। अब सवाल सिर्फ ये नहीं कि वंदे मातरम् के कितने पद गाए जाएं। सवाल ये है कि क्या राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक विरासत राजनीतिक फैसलों से तय होगी या इतिहास और परंपरा के आधार पर? बीजेपी इस सवाल को लेकर जनता के बीच जाने वाली है और इसी के साथ वंदे मातरम् पर शुरू हुआ विवाद अब संसद और पार्टी दफ्तरों से निकलकर सियासी मैदान में उतर चुका है।
इन्हें भी पढ़ें:-