Chhattisgarh Former Sarpanch Arrest Warrant || AI Generated File
रायपुर: जिले के आरंग में विकास कार्यों में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगपुरा, नकटा, देवदा और राखी ग्राम पंचायत के चार पूर्व सरपंचों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। (Chhattisgarh Former Sarpanch Arrest Warrant) एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपियों को 30 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल, रायपुर भेजा जाए। बताया जा रहा है कि, यह पूरी कार्रवाई पंचायतों में विकास कार्यों के लिए मिली सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले में की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पूर्व सरपंचों पर आरोप है कि उन्होंने विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का गलत उपयोग किया और वित्तीय अनियमितताएं कीं। मामले की जांच के बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। (Chhattisgarh Former Sarpanch Arrest Warrant) प्रशासन की ओर से सभी पूर्व सरपंचों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का फैसला लिया गया।
स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा
महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत
इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल
देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर