Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र के पहले दिन हंगामा, इस मुद्दे पर गरमाया सदन, कल तक के लिए ​स्थगित हुई कार्यवाही

Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र के पहले दिन हंगामा, इस मुद्दे पर गरमाया सदन, कल तक के लिए ​स्थगित हुई कार्यवाही

Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र के पहले दिन हंगामा, इस मुद्दे पर गरमाया सदन, कल तक के लिए ​स्थगित हुई कार्यवाही

Chhattisgarh Monsoon Session | Photo Credit: AI

Modified Date: July 13, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: July 13, 2026 3:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू
  • पहले दिन सदन ने पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ. तीजनबाई को श्रद्धांजलि दी
  • राममंदिर चंदा विवाद पर हंगामा

रायपुर: Chhattisgarh Monsoon Session छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र का आज से आगाज हो गया है। कार्यवाही के पहले दिन पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ तीजनबाई को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायनेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ विधायकों ने तीजन बाई के अविस्मरणीय योगदान को याद किया। इसके बाद राममंदिर चंदा विवाद पर सदन का माहौल गरम हो गया। पक्ष विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने विधानसभा मंगलवार तक स्थगित कर दी।

अयोध्या राममंदिर चंदा पर गहमागहमी

Chhattisgarh Monsoon Session आपको बता दें कि सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने राममंदिर चंदा प्रकरण पर स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया और दोनों पक्षों में नारेबाजी शुरू हो गई।

14 जुलाई को लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

कांग्रेस 14 जुलाई को विधानसभा में राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने रेत माफिया के आतंक, नशे के कारोबार, शराब की समस्या और बिजली बिल में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को सरकार की विफलता का प्रमाण बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकटी गांव में गरीबों पर हुए अत्याचार के मामले को भी स्थगन प्रस्ताव के जरिए प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।