Chhattisgarh family stuck in Iran: युद्धग्रस्त ईरान में फंसा छत्तीसगढ़-एमपी का परिवार.. रायपुर के सेन्ट्रल जेलकर्मी की बेटी और दामाद से नहीं हो पा रहा संपर्क
ईरान से रेस्क्यू किए गए छात्र यासिर गफ्फार ने कहा कि, “हमने मिसाइलों को गुजरते देखा और रात में तेज आवाजें सुनीं। मैं भारत पहुंचकर खुश हूं। मैंने अपने सपनों …

Chhattisgarh-MP family stuck in Iran
- ईरान में फंसा छत्तीसगढ़-एमपी का परिवार, संपर्क टूटा।
- ऑपरेशन सिंधु से 110 छात्र सुरक्षित भारत लौटे।
- परिजनों ने सरकार से सकुशल वापसी की अपील की।
Chhattisgarh-mp family stuck in Iran: तेहरान: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के बीच हजारों भारतीय इन दोनों ही देशों में मौजूद है। इनमें मजदूर से लेकर कारोबारी और स्टडेंट्स भी शामिल है। भारत की सरकार इन दोनों ही देशों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासरत है। भारत सरकार ने इनकी वापसी के लिए विशेष अभियान 'ऑपरेशन सिंधु' लांच किया है।
Read More: Vishwas Kumar Ramesh News: भाई के आखिरी यात्रा में शामिल हुआ विश्वास कुमार.. अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-बाल बची थी जान, दिया कंधा
इसी बीच जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ का एक परिवार भी युद्धग्रस्त देश ईरान में फंसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक़ रायपुर सेन्ट्रल जेल में पदस्थ जेलकर्मी की बेटी और दामाद बच्चों के साथ इस वक़्त ईरान के कुम्म शहर में मौजूद है। चिंता की बात यह है कि इस परिवार से सम्पर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि, दामाद एजाज जैदी और बेटी एमन जैदी पढ़ाई के सिलिसले में ईरान गए हुए है। दामाद एजाज जैदी मध्यप्रदेश के दमोह जिले से है।
इनसे परिवार का आखिरी सम्पर्क बुधवार की दोपहर हो पाया था जिसके बाद से सम्पर्क पूरी तरह टूट गया है। चिंतित परिजनों ने राज्य और केंद्र की सरकार से बेटी-दामाद के परिवार की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।
110 छात्रों को लाया गया वापिस
Chhattisgarh-mp family stuck in Iran: ऑपरेशन सिंधु के तहत 110 भारतीय छात्र भारत पहुंच गए हैं। ईरान और इजराइल जंग के बीच भारतीय छात्रों को इंडिगो की उड़ान से सुरक्षित भारत वापस लाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर छात्रों ने बताया कि, भारत सरकार ने हमें सुरक्षित निकाला। ईरान में हालात बेहद खतरनाक थे और हम डर गए थे। सरकार ने अविश्वसनीय कदम उठाया और हमें सरकार पर गर्व है।
Read Also: Cyber Fraud: सावधान! सोशल मीडिया पर मशहूर ASP के नाम से हो रही ठगी, लोगों को ऐसे मैसेज भेजकर बना रहे शिकार
ईरान से रेस्क्यू किए गए छात्र यासिर गफ्फार ने कहा कि, “हमने मिसाइलों को गुजरते देखा और रात में तेज आवाजें सुनीं। मैं भारत पहुंचकर खुश हूं। मैंने अपने सपनों को नहीं खोया है। जब हालात ठीक हो जाएंगे तब हम फिर से ईरान जाएंगे।” वहीं, ईरान से भारत पहुंची छात्रा ग़ज़ल ने बताया, “हमें बहुत खुशी है कि हम वापस आए हैं। भारतीय दूतावास ने हमें बहुत अच्छे से रेस्क्यू किया। हम उनके बहुत आभारी हैं।”
▶️ईरान से 110 भारतीय छात्र सुरक्षित लौटे
▶️ज्यादातर छात्र कश्मीर के रहवासी#IranIsraelWar #OperationSindhu #Iran #IndianStudents #Evacuation #BreakingNews pic.twitter.com/LxzquGcvjW
— IBC24 News (@IBC24News) June 19, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ऑपरेशन सिंधु भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक विशेष मिशन है, जिसके तहत ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने का कार्य किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh-MP family stuck in Iran Contact with the family has been lost since Wednesday afternoon
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm