CG Rajya Khel Alankaran 2024: राज्य खेल अलंकरण समारोह आज.. CM साय प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियो को करेंगे पुरस्कृत, ये भी करेंगे शिरकत

CG Rajya Khel Alankaran 2024: राज्य खेल अलंकरण समारोह आज.. CM साय प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियो को करेंगे पुरस्कृत, ये भी करेंगे शिरकत

CG Rajya Khel Alankaran 2024

Modified Date: March 14, 2024 / 06:50 am IST
Published Date: March 14, 2024 6:38 am IST

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च यानी आज राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। (CG Rajya Khel Alankaran 2024) कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

#SarkarONIBC24: जुबानी हमलों के बीच पोस्टर वार! रोज एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस नेताओं को घेर रही BJP, देखें खास रिपोर्ट

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, (CG Rajya Khel Alankaran 2024) स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown