Chhattisgarh UCC Implementation Update : छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने को तैयार सरकार, कांग्रेस पर मंत्री रामविचार नेताम का प्रहार , बोले- ‘चश्मे का नंबर बदल लीजिए ताकि…’

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासत तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य में UCC लागू होगी और कांग्रेस पर सरकार के हर फैसले का विरोध करने का आरोप लगाया।

Chhattisgarh UCC Implementation Update : छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने को तैयार सरकार, कांग्रेस पर मंत्री रामविचार नेताम का प्रहार , बोले- ‘चश्मे का नंबर बदल लीजिए ताकि…’

Chhattisgarh UCC Implementation Update

Modified Date: June 26, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: June 26, 2026 2:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी पर मंत्री का बड़ा बयान।
  • रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना।
  • UCC के अध्ययन के लिए गठित समिति करेगी सभी पहलुओं की समीक्षा।

रायपुर : Chhattisgarh UCC Implementation Update छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। राज्य सरकार द्वारा यूसीसी के अध्ययन के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किए जाने के बाद अब इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

छत्तीसगढ़ में लागू होगी UCC

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने साफ शब्दों में कहा है कि छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए गठित की गई कमेटी इसके हर पहलू का गंभीरता से अध्ययन करेगी। मंत्री नेताम ने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस को हर अच्छे काम से तकलीफ होती है। कांग्रेसी नेताओं को अब समय की नजाकत को समझना चाहिए।”

चश्मे का नंबर बदलने की सलाह

Ramvichar Netam Statement UCC उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेताओं की आदत हो गई है कि वे सरकार के हर फैसले और हर चीज में सिर्फ काला-पीला खोजते हैं। विपक्ष के रवैये पर कैबिनेट मंत्री ने तंज कसा और कहा कि कांग्रेसी नेताओं को अब अपने चश्मे का नंबर बदल लेना चाहिए, ताकि उन्हें सरकार के अच्छे काम भी साफ-साफ दिखाई दे सकें।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.