Israel Iran War Latest News: ‘हमारी सेना थक चुकी है..’ इजरायली सैन्य प्रमुख के वायरल ऑडियो ने खोली अपने ही देश की पोल? बताया-मामूली सुरक्षा भी…

Israel Iran War Lartest News: मिडिल ईस्ट में तनाव रम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच इजरायल डिफेंस फोर्स के चीफ का एक कथित ऑडियो लीक सामने आने के बाद हलचल मच गई है।

Israel Iran War Latest News: ‘हमारी सेना थक चुकी है..’ इजरायली सैन्य प्रमुख के वायरल ऑडियो ने खोली अपने ही देश की पोल? बताया-मामूली सुरक्षा भी…

israel defence/ image source: StatWatch25 x handle

Modified Date: March 27, 2026 / 01:03 pm IST
Published Date: March 27, 2026 12:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लीक ऑडियो से मची बड़ी हलचल
  • सेना पर बढ़ता युद्ध का दबाव
  • तीन साल से जारी लगातार संघर्ष

Israel Iran War Latest News: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच  Israel Defense Forces के चीफ Eyal Zamir का एक कथित ऑडियो लीक सामने आने के बाद हलचल मच गई है। इस ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बढ़ते युद्ध दबाव और सैनिकों की कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। कथित तौर पर उन्होंने कहा कि इजरायली सेना लगातार संघर्ष के कारण थक चुकी है और बीते तीन वर्षों से Hamas, Hezbollah और Iran के साथ चल रहे तनाव ने सेना की क्षमता पर गहरा असर डाला है।

Israel Defense Forces warning: इजरायल डिफेंस फोर्स के चीफ का ऑडियो वायरल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑडियो में यह भी कहा गया है कि यदि मौजूदा स्थिति जारी रहती है तो सेना “अंदर से कमजोर होकर टूट” सकती है और सामान्य सुरक्षा मिशन को संभाल पाना भी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि इस लीक ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने इजरायल की सुरक्षा तैयारियों और सैन्य स्थिति को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Israel Iran War: ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला स्थगित

इसी बीच खबर आ रही है कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमले को फिलहाल 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत इस समय काफी सकारात्मक रूप से चल रही है और ईरान के अनुरोध पर उन्होंने हमले को टालने का फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि यह कदम दोनों पक्षों के लिए समय देगा ताकि कूटनीतिक समाधान खोजा जा सके और क्षेत्र में शांति कायम रहे।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।